Ration Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही राज्यों और देश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, बीमा और आर्थिक मदद करने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा एक और योजना है जिसके तहत लोगों को राशन दिया जाता है और ये योजना है राशन योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से राशन की सरकारी दुकान से गेहूं, चावल जैसी चीजें हर महीने सस्ते दामों पर मिलती है। पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें परिवार के किसी एक-दो सदस्य या पूरे परिवार का नाम ही राशन कार्ड से कट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या हुआ है, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि आपको क्या कदम उठाने चाहिए। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645dd074bfa9f36cd90b89a7","slug":"how-to-add-name-in-ration-card-online-step-by-step-process-and-rules-in-hindi-2023-05-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card: राशन कार्ड से नाम कटते ही आप भी रह सकते हैं इन सुविधाओं से वंचित, जानें कैसे जुड़वा सकते हैं नाम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card: राशन कार्ड से नाम कटते ही आप भी रह सकते हैं इन सुविधाओं से वंचित, जानें कैसे जुड़वा सकते हैं नाम
Fri, 12 May 2023 11:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 12 May 2023 11:11 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका
- फोटो : istock
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका
- फोटो : istock
नाम कटने पर इन लाभों से रह सकते हैं वंचित:-
- अगर आपका नाम राशन कार्ड से कट जाता है, तो आपको सरकार द्वारा दिया जाने वाला सस्ता राशन नहीं मिल पाएगा, मुफ्त राशन का लाभ नहीं ले पाएंगे, राशन कार्ड को कहीं पर प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे आदि।
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका
- फोटो : istock
नाम कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- आपको अपना नाम चेक करना है कि कहीं ये राशन कार्ड से कट तो नहीं गया
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है और राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद 'Ration Card Details On State Portals' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत आदि चुनें
- अब अपनी राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और राशन कार्ड का प्रकार चुनें, जिसके बाद आपके सामने एक सूची आएगी
- यहां आप राशन कार्डधारकों के नाम देखेंगे, यहीं अपना नाम चेक करें कि आपका नाम है या नहीं।
विज्ञापन
राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का तरीका
- फोटो : Istock
अगर नाम कट गया है, तो ऐसे जुड़वा सकते हैं:-
- अगर आपके राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम कट गया है, तो फिर आपको नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर जाना पड़ता है
- फिर आपको फॉर्म भरना होता है और कुछ दस्तावेज लगाकर आपका नाम जुड़ सकता है
- सत्यापन होने के लगभग 2 सप्ताह बाद आपका नाम राशन कार्ड से जोड़ दिया जाता है।