Ration Card: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही राज्यों और देश के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, बीमा और आर्थिक मदद करने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा एक और योजना है जिसके तहत लोगों को राशन दिया जाता है और ये योजना है राशन योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से राशन की सरकारी दुकान से गेहूं, चावल जैसी चीजें हर महीने सस्ते दामों पर मिलती है। पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें परिवार के किसी एक-दो सदस्य या पूरे परिवार का नाम ही राशन कार्ड से कट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या हुआ है, तो आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि आपको क्या कदम उठाने चाहिए। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Ration Card: राशन कार्ड से नाम कटते ही आप भी रह सकते हैं इन सुविधाओं से वंचित, जानें कैसे जुड़वा सकते हैं नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम कटने पर इन लाभों से रह सकते हैं वंचित:-
- अगर आपका नाम राशन कार्ड से कट जाता है, तो आपको सरकार द्वारा दिया जाने वाला सस्ता राशन नहीं मिल पाएगा, मुफ्त राशन का लाभ नहीं ले पाएंगे, राशन कार्ड को कहीं पर प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे आदि।
नाम कटा है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- आपको अपना नाम चेक करना है कि कहीं ये राशन कार्ड से कट तो नहीं गया
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है और राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद 'Ration Card Details On State Portals' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 2
- फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और पंचायत आदि चुनें
- अब अपनी राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और राशन कार्ड का प्रकार चुनें, जिसके बाद आपके सामने एक सूची आएगी
- यहां आप राशन कार्डधारकों के नाम देखेंगे, यहीं अपना नाम चेक करें कि आपका नाम है या नहीं।
अगर नाम कट गया है, तो ऐसे जुड़वा सकते हैं:-
- अगर आपके राशन कार्ड से परिवार के किसी सदस्य का नाम कट गया है, तो फिर आपको नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर जाना पड़ता है
- फिर आपको फॉर्म भरना होता है और कुछ दस्तावेज लगाकर आपका नाम जुड़ सकता है
- सत्यापन होने के लगभग 2 सप्ताह बाद आपका नाम राशन कार्ड से जोड़ दिया जाता है।