Aadhaar Card: आज के समय भारत की लगभग 90 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। यह आपकी पहचान का प्रमाण होता है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से लेकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं की सब्सिडी के पैसे आधार कार्ड की वजह से सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए भी इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। अक्सर देखने को मिलता है कि आधार कार्ड बनवाते समय उसमें कुछ गलतियां हो जाती हैं। हालांकि, आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को अपडेट करा सकते हैं।
Aadhaar Card: आधार कार्ड में आप एक साथ क्या-क्या अपडेट करा सकते हैं? जरूर जान लीजिए ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप आधार कार्ड में एक साथ किन-किन चीजों को अपडेट करा सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
LIC: एलआईसी की शानदार स्कीम, मात्र 45 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 25 लाख
यूआईडीएआई आपको आधार कार्ड में एक साथ कई चीजों को अपडेट कराने की सुविधा देता है। आप एक साथ अपने आधार कार्ड में सभी चीजों को अपडेट करा सकते हैं। इनमें आप नाम, पता, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी सभी चीजें शामिल हैं।
इन चीजों को अपडेट कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां बायोमेट्रिक डिटेल्स देने के बाद फीस की पेमेंट करके आप इन चीजों को अपडेट करा सकते हैं।
IRCTC: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
अगर आपने पिछले दस सालों तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है तो आप 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड को अपडेट कराने की डेडलाइन 14 सितंबर, 2024 तय की गई है।