फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Safety Tips: क्या पानी की मोटर, फ्रिज-एसी तीनों साथ में नहीं चलाना चाहिए ? यहां दूर करें कंफ्यूजन

Wed, 06 May 2026 03:31 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 06 May 2026 03:31 PM IST
सार

AC Fridge Motor safety: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग घर पर कई अधिक वोल्टेज वाली चीजें एक साथ नहीं चलाते हैं। बहुत लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि कब आप ये तीनों चीजें एक साथ चला सकते हैं।

विज्ञापन
Home Safety Tips: Is it Safe to Run AC Fridge and Water Motor Simultaneously know in hindi
एसी फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : AI

Home Electrical Load: गर्मियों के मौसम में बिजली की खपत अचानक बढ़ जाती है, जिससे घरों में लगे उपकरणों पर लोड बढ़ जाता है। अक्सर लोगों के मन में यह उलझन रहती है कि क्या एसी, फ्रिज और पानी की मोटर जैसे भारी बिजली खींचने वाले उपकरणों को एक साथ चलाना सुरक्षित है। तकनीकी रूप से, यह आपके घर की वायरिंग की क्षमता और सेंक्शंड लोड पर निर्भर करता है।



अगर आपके घर का लोड कम है और आप ये तीनों चीजें साथ चलाते हैं, तो वोल्टेज फ्लक्चुएशन और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

Home Safety Tips: Is it Safe to Run AC Fridge and Water Motor Simultaneously know in hindi
एसी फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

एक साथ चलाने के मुख्य खतरे

  • एक साथ भारी उपकरण चलाने से बिजली के तारों पर दबाव बढ़ता है, जिससे वे गर्म होकर पिघल सकते हैं।
  • अगर घर के मेन स्विच के पास फ्यूज लगा है, तो वो भी पिघल सकता है, जिससे घर की बीजली जा सकती है।
  • सुरक्षा के लिए लगा एमसीबी बार-बार गिर सकता है, जो इस बात का संकेत है कि लोड ज्यादा है।
  • वोल्टेज में अचानक गिरावट आने से फ्रिज या एसी के कंप्रेसर खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
Home Safety Tips: Is it Safe to Run AC Fridge and Water Motor Simultaneously know in hindi
एसी फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

लोड मैनेजमेंट कैसे समझें?

  • अपने बिजली बिल पर देखें कि आपका 'सेंक्शंड लोड' (जैसे 2 किलोवाट या 5 किलोवाट) कितना है।
  • एक सामान्य एसी और पानी की मोटर मिलकर ही 2.5 से 3 किलोवाट तक का लोड ले सकते हैं।
  • पुराने घरों में पतली वायरिंग होने पर एक साथ ये तीनों उपकरण चलाना आग लगने का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Safety Tips: Is it Safe to Run AC Fridge and Water Motor Simultaneously know in hindi
एसी फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा के लिए क्या करें?

  • अगर आपके यहां वायरिंग अच्छी नहीं है या पुरानी है, या फिर सेंक्शंड लोड कम है तो कोशिश करें कि जब पानी की मोटर चल रही हो, तब कम से कम कुछ समय के लिए एसी बंद कर दें।
  • अगर आपको नियमित रूप से ये तीनों चलाने पड़ते हैं, तो बिजली विभाग से अपना स्वीकृत लोड बढ़वा लेना ही बेहतर है।
  • फ्रिज और एसी के लिए उच्च गुणवत्ता वाले स्टेबलाइजर का उपयोग करें ताकि वोल्टेज स्थिर रहे।
  • वहीं अगर आपके घर की वायरिंग अच्छी है और सेंक्शंड लोड भी जरूरत के अनुसार है तो आप निश्चिंत होकर फ्रिज, एसी और पानी का मोटर साथ में चला सकते हैं।
विज्ञापन
Home Safety Tips: Is it Safe to Run AC Fridge and Water Motor Simultaneously know in hindi
एसी फ्रिज और मोटर एक साथ चला सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आम इंसान के लिए जरूरी सावधानी
  • साल में एक बार घर की मुख्य वायरिंग और सॉकेट्स की जांच किसी एक्सपर्ट से जरूर करवाएं।
  • कोशिश करें कि सुबह के समय जब मोटर चलती है, उस दौरान भारी उपकरणों का इस्तेमाल न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed