फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan: होम लोन लेते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Sat, 10 Sep 2022 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 10 Sep 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Home Loan: Keep These Things in Mind Before Taking Home Loan
Home Loan - फोटो : Istock

Home Loan: घर खरीदना हम सभी का सपना होता है। हालांकि, घर खरीदने के लिए काफी ज्यादा मात्रा में पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में हम काफी समय पहले से बचत करने लगते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग अपने घरों को खरीदने के लिए होम लोन का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। ऐसे में आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर लोग बगैर किसी प्लानिंग के होम लोन ले लेते हैं। ऐसे में बाद में उनके ऊपर ईएमआई का बोझ काफी बढ़ जाता है। इस कारण लोगों के समक्ष कई तरह की आर्थिक परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका खास ध्यान होम लोन लेते समय रखना चाहिए। 

Home Loan: Keep These Things in Mind Before Taking Home Loan
Home Loan - फोटो : Istock

होम लोन लेते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप उतनी ही रकम लोन के रूप में लें, जितना आप भविष्य में आसानी से चुका सकते हैं। आपके होम लोन की मंथली ईएमआई आपकी सैलरी के 25 फीसदी से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

Home Loan: Keep These Things in Mind Before Taking Home Loan
Home Loan - फोटो : i stock

होम लोन लेने के बाद आपको उसकी ईएमआई का भुगतान एक तय समय पर करते रहना चाहिए। अगर आप तय समय पर अपनी ईएमआई का भुगतान नहीं करते हैं। ऐसे में आपका सिबिल स्कोर खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Home Loan: Keep These Things in Mind Before Taking Home Loan
Home Loan - फोटो : i stock

सिबिल स्कोर खराब होने का सीधा असर आपकी क्रेडिट प्रोफाइल पर पड़ता है। सिबिल स्कोर खराब होने से आपकी क्रेडिट प्रोफाइल खराब हो जाती है। ऐसा होने पर आपको भविष्य में लोन मिलने में दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन
Home Loan: Keep These Things in Mind Before Taking Home Loan
Home Loan - फोटो : i stock

होम लोन लेने से पहले आपको कुछ दस्तावेजों को तैयार कर लेना चाहिए। इनमें आय का सबूत, बैंक स्टेटमेंट, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात आदि दस्तावेजों शामिल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed