Government Is Providing 50 Percent Bumper Subsidy On Purchasing New Tractor: देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं, जिन्हें खेती करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अंतर्गत हरियाणा सरकार किसानों को खेती की मशीनों को खरीदने पर बंपर सब्सिडी ऑफर कर रही है। हालांकि, इस स्कीम का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 20 जनवरी निश्चित की गई थी। वहीं सरकार ने स्कीम में आवेदन की तारीख को बढ़ाकर अब 23 जनवरी, 2023 कर दी है। ऐसे में आपको बिना देर किए तुरंत हरियाणा सरकार की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन करना चाहिए।
Govt Scheme: ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार दे रही है 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन