फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: टूटे फूटे घर की मरम्मत कराने के लिए सरकार दे रही है पैसा, तुरंत ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

Tue, 28 Feb 2023 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Government Schemes for House Construction Know Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online Process in Hindi
Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online - फोटो : Istock

Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online: देश में गरीब लोगों को विभिन्न स्तर पर मदद करने के लिए भारत सरकार कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही है। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है। ऐसे में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद दे रही है। वहीं दूसरी तरफ कई राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर गरीब लोगों का घर बनवाने में मदद कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको हरियाणा सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की इस स्कीम का नाम अंबेडकर नवीनीकरण योजना है। स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को अपने टूटे-फूटे घरों की मरम्मत कराने के लिए 80 हजार रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं -

Government Schemes for House Construction Know Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online Process in Hindi
Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online - फोटो : Istock

स्कीम का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट saralharyana.gov.in पर विजिट करना है। होमपेज ओपन होने के बाद आपको लॉगिन करना है।

Government Schemes for House Construction Know Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online Process in Hindi
Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online - फोटो : Istock

अगर आप पहली बार इस वेबसाइट पर विजिट कर रहे हैं। ऐसे में आपको यहां पर रजिस्ट्रेशन कराना है। आप New user?Register here के विकल्प का चयन करके आप इस वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

जानना जरूरी: आखिर मरने के बाद व्यक्ति के वोटर आईडी, आधार और पैन कार्ड का क्या होता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Government Schemes for House Construction Know Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online Process in Hindi
Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online - फोटो : Istock

इसके बाद आपको अंबेडकर नवीनीकरण योजना में आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। यहां आपको अपनी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। डिटेल्स फिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की गलती न हो।

विज्ञापन
Government Schemes for House Construction Know Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online Process in Hindi
Ambedkar Navinikaran Yojana Apply Online - फोटो : Istock

सभी जरूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। सभी जरूरी प्रक्रिया को करने के बाद आपको 30 रुपये की पेमेंट करनी है। इन सभी जरूरी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अंबेडकर नवीनीकरण योजना में आवेदन कर सकते हैं।

जानना जरूरी: आखिर मरने के बाद व्यक्ति के वोटर आईडी, आधार और पैन कार्ड का क्या होता है?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed