दुनिया अब चौथी औद्योगिक क्रांति में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एपल, अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियां एआई के क्षेत्र में अपने प्रभुत्व को स्थापित करना चाहती हैं। क्योंकि भविष्य एआई का है और जो देश या कंपनी इस क्षेत्र में अपनी महारत हासिल करेगा। भविष्य में उसका दबदबा होगा। ऐसे में दुनिया के कई देशों और कंपनियों के बीच तकनीक का शीतयुद्ध चल रहा है। इन सब के बीच जो माहौल खड़ा हुआ है। उसी की वजह से चैटजीपीटी, गूगल जेमिनी, सोरा एआई, मिडजर्नी जैसे शानदार एआई टूल्स हमें बाजार में देखने को मिल रहे हैं। इसके अलावा समय-समय पर इन एआई टूल्स में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा रहा है, ताकि यूजर्स को शानदार प्रोडक्टिव एक्सपीरियंस दिया जा सके। इसी कड़ी में गूगल ने अपने एआई मॉडल जेमिनी 1.5 प्रो को अब वर्टेक्स एआई पर पब्लिक प्रीव्यू के उपलब्ध करा दिया है। गूगल जेमिनी 1.5 प्रो को फरवरी में लॉन्च किया गया था। गूगल जेमिनी 1.5 प्रो में एक शानदार फीचर को जोड़ा गया है। इसमें आप अपनी ऑडियो फाइल्स को अपलोड करके उसमें से अपने काम की जानकारी निकाल सकते हैं।
गूगल का जेमिनी 1.5 प्रो वर्जन वर्टेक्स एआई पर पब्लिक प्रीव्यू के लिए हुआ उपलब्ध, जानिए क्या है इसमें खास
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन