Aadhaar Card Link With IRCTC Account: अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपके पास इसके लिए ट्रेन टिकट होना अनिवार्य है। रोजाना भारतीय रेलवे देश की अलग-अलग जगहों पर ट्रेनों का संचालन करता है और लाखों-करोड़ों लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं। इसके लिए लोग टिकट काउंटर और सबसे ज्यादा आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप या वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते हैं।
{"_id":"684fd67321ec4cbe2d0a7499","slug":"how-to-link-aadhaar-with-irctc-account-me-aadhar-card-kaise-link-kare-train-tatkal-ticket-process-2025-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tatkal Train Ticket: अपने IRCTC अकाउंट से ऐसे कर लें आधार लिंक, वरना तत्काल ट्रेन टिकट नहीं कर पाएंगे बुक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tatkal Train Ticket: अपने IRCTC अकाउंट से ऐसे कर लें आधार लिंक, वरना तत्काल ट्रेन टिकट नहीं कर पाएंगे बुक
Mon, 16 Jun 2025 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:03 PM IST
सार
Aaadhar Card Kaise Link Kare Train Tatkal Ticket Process: ट्रेन यात्रियों को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना अनिवार्य है। आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे ये काम करवा सकते हैं, क्योंकि तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ये काम करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों करवाना है आधार लिंक?
- दरअसल, बीते दिनों आईआरसीटीसी की तरफ से ये साफ कर दिया गया था कि 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट केवल उन्हीं लोगों के लिए उपलब्ध होंगे जिनके आईआरसीटीसी अकाउंट से उनका आधार कार्ड लिंक है या होगा।
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे करवा सकते हैं आधार-आईआरसीटीसी अकाउंट को आपस में लिंक
स्टेप 1
- अगर आपके भी आईआरसीटीसी अकाउंट से आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है तो आप इसे बड़ी आसानी से करवा सकते हैं
- आपको सबसे पहले अपने आईआरसीटीसी अकाउंट पर जाना है
- यहां पर आपको लॉगिन कर लेना है और फिर 'Account' वाले सेक्शन में चले जाना है
- इसके बाद यहां पर आपको 'Authenticate user' या 'KYC' ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- फिर आप देखेंगे आपको आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करने का ऑप्शन मिलेगा
- ऐसे में अपना आधार नंबर दर्ज करें और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उस भर दें
- फिर सबकुछ सही होने पर आपका आधार कार्ड आपके IRCTC अकाउंट के लिंक हो जाएगा
विज्ञापन
IRCTC अकाउंट से कैसे आधार कार्ड लिंक करें?
- फोटो : AdobeStock
क्यों किया गया ऐसा?
- अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करवाने जैसा काम क्यों करवाया जा रहा है, तो इसके पीछे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना है। दरअसल, लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें ट्रेन टिकट नहीं मिल पाता। इसलिए बॉट/एजेंट आधारित टिकट बुकिंग पर रोक लगाने के लिए और सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऐसा किया गया है।