कई लोगों को पुरानी चीजों को कलेक्ट करना काफी पसंद होता है। लेकिन क्य़ा आप जानते हैं कि आपकी ये आदत आपको मालामाल कर सकती है? पुरानी व एंटीक चीजों का कलेक्शन करना कई लोगों का फितूर होता है। वहीं पुराने व दुर्लभ सिक्कों और नोटों की तो बात ही कुछ और होती है। कुछ लोग तो इन दुर्लभ सिक्कों के लिए मुंहमांगी रकम देने के लिए भी तैयार रहते हैं। इतना ही नहीं इस चीजों की बिक्री और खरीद के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर दुर्लभ सिक्कों को बेचकर आप लखपति बन सकते हैं। आज हम बात करेंगे 2 रुपये के दुर्लभ सिक्के के बारे में। अगर आपको पास भी 2 रुपये के ये दुर्लभ सिक्के हैं, तो आप भी इसे बेचकर लखपती बन सकते है। ऑनलाइन ट्रेडिंग की वेबसाइटों पर इन सिक्कों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। आइए जानते हैं आखिर इन सिक्कों में क्या खास बात है, और इनकी कीमत क्यों इतनी ज्यादा है?
Old Money Sell: दो रुपये के इन तीन सिक्कों की कीमत क्यों बताई जा रही है 10 लाख रुपये? ये है वजह
अगर आप भी सिक्कों का कलेक्शन रखते हैं तो आपको ये बात जरूर मालूम होनी चाहिए। दरअसल, एक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बेहद पुराने दो रुपये के तीन सिक्कों की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है।
पहला सिक्का
- इन सिक्कों में शामिल पहले सिक्के के बारे में बात करें तो ये वर्ष 1890 का है। इस सिक्के के एक तरफ भारत का मानचित्र है।
दूसरा सिक्का
दूसरा सिक्का भी बेहद यूनीक है। ये सामने से सामान्य है, लेकिन इसकी दूसरी तरफ पानी की एक बूंद मुद्रित है। जो जल संरक्षण का संदेश देती है। इसके साथ ही 'जल जीवन का आधार और विश्व खाद्य दिवस' हिंदी में मुद्रित है। जबकि अंग्रेजी में 'Water for Life और World Food Day' लिखा हुआ है।
तीसरा सिक्का
बात अगर तीसरे सिक्के की करें, तो इस पर राष्ट्रीय चिह्न के साथ हिंदी में 'भारत का उच्चतम न्यायालय' साथ ही अंग्रेजी में 'Supreme Court of India' मुद्रित है। इन सिक्कों की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है। आप ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट पर विजिट करके इन सिक्कों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटा सकते हैं।