फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गायब हो गया है गैस सिलिंडर का पासबुक? यहां जानें डुप्लीकेट पासबुक बनवाने का तरीका

Fri, 30 Oct 2026 01:10 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 30 Oct 2026 01:10 PM IST
सार

  • LPG Passbook Process: कई बार ऐसा होता है कि गैस पासबुक जब गायब हो जाता है तो लोग काफी परेशान हो जाते हैं।
  • मगर आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में आप आसानी से एजेंसी जाकर दोबारा गैस पासबुक बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Gas Passbook Lost Know the Easy Way to Get a Duplicate Passbook Here
सिलिंडर लीकेज चेक करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Lost Gas Passbook Procedure: रसोई गैस कनेक्शन से जुड़ा हर दस्तावेज बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें गैस पासबुक (डायरी) का होना सबसे जरूरी माना जाता है। इस पासबुक में सब्सिडी का हिसाब, रिफिल बुकिंग की जानकारी और कनेक्शन से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल दर्ज होती है। कई बार लापरवाही या अन्य कारणों से गैस पासबुक घर में कहीं खो जाती है या गायब हो जाती है।



ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल जरूर आता है कि अब वे अपनी सब्सिडी या बुकिंग कैसे संभालेंगे। अगर आपका भी गैस पासबुक कहीं खो गया है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत आसानी से नया डुप्लीकेट पासबुक बनवा सकते हैं। आइए इस लेख में सरल भाषा में जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या प्रक्रिया अपनानी होगी।

Trending Videos
Gas Passbook Lost Know the Easy Way to Get a Duplicate Passbook Here
डुप्लीकेट गैस पासबुक क्यों है जरूरी? - फोटो : Adobe Stock

डुप्लीकेट गैस पासबुक क्यों है जरूरी?

  • डुप्लीकेट गैस पासबुक बनवाने के लिए आपके पास पुराना कंज्यूमर नंबर, एलपीजी आईडी या एजेंसी की कोई पुरानी रसीद होना बेहद जरूरी है।
  • इसके माध्यम से गैस एजेंसी आसानी से आपकी पहचान कर लेती है और रिकॉर्ड की जांच करके आपके नाम से नई डायरी या पासबुक जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर देती है।
Gas Passbook Lost Know the Easy Way to Get a Duplicate Passbook Here
एजेंसी में आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

एजेंसी में आवेदन कैसे करें?

  • नया पासबुक प्राप्त करने के लिए आपको अपनी संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां आपको एक सादे कागज पर या एजेंसी द्वारा दिए गए फॉर्म पर लिखित आवेदन देना होता है, जिसमें पासबुक खोने की पूरी घटना और कारण स्पष्ट रूप से दर्ज होना चाहिए ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Passbook Lost Know the Easy Way to Get a Duplicate Passbook Here
कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे? - फोटो : Adobe Stock

कौन से दस्तावेज दिखाने होंगे?

  • आवेदन पत्र के साथ आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज दिखाने होते हैं।
  • इनमें मुख्य रूप से आपका आधार कार्ड और गैस कनेक्शन से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर शामिल होता है, जिनकी जानकारी एजेंसी के पास जमा कराई जाती है ताकि आपके नाम की पुष्टि सही ढंग से हो सके।
विज्ञापन
Gas Passbook Lost Know the Easy Way to Get a Duplicate Passbook Here
कितना शुल्क देना पड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कितना शुल्क देना पड़ सकता है?
  • सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, गैस वितरक एजेंसी आपसे न्यूनतम शुल्क (50-100 रुपये) जमा करवा सकता है।
  • इस मामूली शुल्क का भुगतान करने के कुछ ही समय बाद, एजेंसी द्वारा आपको डुप्लीकेट पासबुक या नई गैस डायरी तुरंत उपलब्ध करा दी जाती है, जिससे आप आगे आसानी से सब्सिडी पा सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed