फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FD Investment: एफडी में करते हैं निवेश, तो जान लें होने वाले इन नुकसानों के बारे में

Thu, 18 May 2023 11:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 18 May 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
FD Investment: Pros And Cons Of Fixed Deposit Investment
FD Invesment - फोटो : Istock

देश में एक बड़ी आबादी निवेश के उन विकल्पों का चयन करती है, जहां पर किसी प्रकार का बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होता है। इसी वजह से देश में ज्यादातर लोग एलआईसी, छोटी बचत योजनाओं या बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में अपने पैसों को निवेश करना बेहतर समझते हैं। गौरतलब बात है कि देश की एक बड़ी आबादी की निवेश की पहली पसंद फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ही होती है। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं होता है। एक निश्चित समय बाद निवेश किए गए पैसों पर तय रिटर्न मिल जाता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते लोग इस क्षेत्र में अपने पैसों को निवेश करते हैं। वहीं क्या आपको फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर होने वाले नुकसानों के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -  

FD Investment: Pros And Cons Of Fixed Deposit Investment
FD Invesment - फोटो : istock

फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर आपको काफी कम रिटर्न मिलता है। यह रिटर्न स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड के मुकाबले काफी कम होते हैं। 

FD Investment: Pros And Cons Of Fixed Deposit Investment
FD Invesment - फोटो : istock

एक तरफ जहां म्यूचुअल फंड या स्टॉक मार्केट में ब्याज दर घटती बढ़ती रहती है। उसी के आधार पर रिटर्न मिलता है। वहीं एफडी में निवेश करते समय जो ब्याज दर निश्चित की जाती है। अंत में भी वही रहती है। 

Sukanya Samriddhi Yojana: 100 रुपये की बचत करके संवारे बिटिया का भविष्य, 21 की उम्र में मिलेंगे पूरे 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
FD Investment: Pros And Cons Of Fixed Deposit Investment
FD Invesment - फोटो : istock

एफडी में निवेश करने पर आपके पैसे लॉक-इन हो जाते हैं। अर्थात एक बार एफडी में पैसों को निवेश करने के बाद डिपॉजिट की अवधि तक लॉक हो जाते हैं। ऐसे में आप अपने पैसों की निकासी उस समय तक नहीं कर सकते हैं, जब तक एफडी की अवधि खत्म नहीं हो जाती। 

विज्ञापन
FD Investment: Pros And Cons Of Fixed Deposit Investment
FD Invesment - फोटो : iStock

एफडी में निवेश करने के बाद जो रिटर्न आपको मिलता है। वह टैक्सेबल इनकम में आता है। अर्थात जो आपको ब्याज मिल रही है। उस पर आपको टैक्स चुकाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed