फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: इस पौधे की खेती से होगी आपकी बंपर कमाई, कम समय में कर सकेंगे लाखों का मुनाफा

Mon, 01 Aug 2022 04:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 01 Aug 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Farming Business Ideas to Earn lakhs Know Gulkhaira Ki Kheti Kaise Hoti Hai in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

Business Ideas: अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ चुके हैं और किसी नए व्यापार को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने वाले हैं। इस बिजनेस के जरिए आप कम समय में शानदार कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको गुलखैरा के पौधों की खेती करनी है। गुलखैरा के पौधों में कई प्रकार के औषधीय गुण होते हैं।



गुलखैरा पौधे की सबसे खास बात ये है कि इसका जड़, तना, पत्तियां, बीज सबकुछ बाजार में आसानी से बिक जाता है। बाजारों में इस पौधे की काफी मांग है। देश में कई किसान गुलखैरा के पौधों की खेती करके जबरदस्त कमाई कर रहे हैं। ये व्यवसाय आपके लिए कमाई का एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको गुलखैरा की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से -

Farming Business Ideas to Earn lakhs Know Gulkhaira Ki Kheti Kaise Hoti Hai in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो गुलखैरा 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक आसानी से बिक जाता है। ऐसे में अगर आपके एक बीघे खेत में 5 क्विंटल गुलखैरा निकलता है।

Farming Business Ideas to Earn lakhs Know Gulkhaira Ki Kheti Kaise Hoti Hai in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

इस स्थिति में आप आसानी से 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। वहीं अगर आप इसकी खेती बड़े पैमाने पर करते हैं। ऐसे में आप आसानी से लाखों रुपये की कमाई इस व्यवसाय के जरिए कर सकते हैं। इस फसल की खेती करने के बाद आपको बार-बार बीज खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आपको पुरानी फसल से ही दोबारा बुवाई के लिए बीज मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Farming Business Ideas to Earn lakhs Know Gulkhaira Ki Kheti Kaise Hoti Hai in Hindi
Business Idea - फोटो : istock

गुलखैरा की खेती नवंबर के महीने में की जाती है। उसके बाद इसकी फसल अप्रैल-मई के महीने में तैयार हो जाती है। इसके बाद पौधों से पत्तियां और उसके तने सूखकर खेत में गिरने लगते हैं। गुलखैरा के फूल पत्तियों और तने का इस्तेमाल दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
Farming Business Ideas to Earn lakhs Know Gulkhaira Ki Kheti Kaise Hoti Hai in Hindi
Business Idea - फोटो : iStock

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ-साथ अब भारत में भी इसकी खेती होने लगी है। ऐसे में आप गुलखैरा की खेती शुरू करके अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed