फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pashu KCC: अगर आपके पास भी हैं गाय-भैंस जैसे ये पशु, तो आपको भी मिल सकता है डेढ़ लाख तक का लाभ, जानें कैसे

Wed, 10 Aug 2022 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 10 Aug 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers Get Subsidy of 1.5 Lakh on Cattle Farming Know How to Apply for Pashu Kisan Credit Card 2022
पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : Amar Ujala

Pashu Kisan Credit Card: आज भी हमारे देश की एक बड़ी आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है। यहां के लोग खेती और पशुओं का पालन काफी ज्यादा करते हैं। कोई गाय पालता है, कोई भैंस पालन करता है, तो कोई अन्य जानवरों को पालता है। इन पशुओं के जरिए लोग अपनी कमाई भी करते हैं। जैसे- गाय और भैंस का दूध बेचा जाता है और अच्छी कमाई हो जाती है। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी समय-समय पर ऐसे प्रयास किए जाते हैं, जिनके जरिए पशुपालन क्षेत्र में लोगों को आर्थिक मदद मिल सके। जैसे- पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना, लेकिन ज्यादातर लोग इस योजना के बारे में शायद जानते नहीं हैं? तो चलिए हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Farmers Get Subsidy of 1.5 Lakh on Cattle Farming Know How to Apply for Pashu Kisan Credit Card 2022
पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

क्या है ये योजना?

  • दरअसल, पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए पशुपालकों की पैसों से जुड़ी परेशानियों को खत्म किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पशुओं के नाम पर पशुपालकों को सस्ती दरों पर लोन दिया जाता है।
Farmers Get Subsidy of 1.5 Lakh on Cattle Farming Know How to Apply for Pashu Kisan Credit Card 2022
पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

  • अगर आप भी इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसका फॉर्म आप बैंक से ले सकते हैं, और भरकर सभी जरूरी दस्तावेज लगाकर यहीं जमा करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Farmers Get Subsidy of 1.5 Lakh on Cattle Farming Know How to Apply for Pashu Kisan Credit Card 2022
पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

चाहिए ये दस्तावेज

  • अगर आप ये क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए पशुओं का हेल्थ सर्टिफिकेट, बीमित पशुओं पर लोन, पशु की खरीद पर लोन, बैंक का क्रेडिट स्कोर, आवेदक का आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए।
विज्ञापन
Farmers Get Subsidy of 1.5 Lakh on Cattle Farming Know How to Apply for Pashu Kisan Credit Card 2022
पशु किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकते हैं - फोटो : istock

ले सकते हैं इतना लोन

  • इस पशु क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत इस कार्ड पर बिना गारंटी के 1 लाख 80 हजार रुपये तक का लोन देने का प्रावधान है। वैसे इस पर पशुपालक 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। इस कार्ड के जरिए महज 4 प्रतिशत ब्याज दर देनी होती है, जबकि सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत प्रीमियम के भुगतान के लिए छूट दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed