{"_id":"67d5335f5b8fcd38290c3173","slug":"what-is-horsepower-check-here-horsepower-kya-hota-hai-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horsepower Rule: नहीं पता होगा क्या होता है हॉर्सपावर? यहां जान लें ये काम की बात","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Horsepower Rule: नहीं पता होगा क्या होता है हॉर्सपावर? यहां जान लें ये काम की बात
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 15 Mar 2025 01:33 PM IST
सार
गाड़ियों के इंजन की पावर को हॉर्सपावर में चिह्नित करते हैं, लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे हॉर्सपावर होता क्या है। आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Horsepower: आमतौर पर हम अपने जीवन में कई ऐसी चीजों को देखते हैं या कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जिनके बारे में हमें कई बार पता भी नहीं होता। जैसे, हॉर्सपावर को ही ले लीजिए। आपने कई बार ये शब्द गाड़ियों के लिए इस्तेमाल होते हुए सुना होगा जिसमें हॉर्सपावर की बात होती है। जैसे, किस गाड़ी का इंजन कितने हॉर्सपावर का है आदि। पर क्या आप ये जानते हैं कि इस हॉर्सपावर का अविष्कार हुआ कैसे?
इसलिए अगर आप भी हॉर्सपावर के बारे में नहीं जानते हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि हॉर्सपावर क्या होता है? इसका नियम क्या है और किसने इसका आविष्कार किया है? आप यहां इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
हॉर्सपावर होता क्या है?
वैज्ञानिक जेम्स वॉट ने हॉर्सपावर का आविष्कार किया। उन्होंने घोड़े को एक रस्सी से बांधकर दूसरी तरफ से पुली के जरिए उस पर वजन बांधा। घोड़े को उस भार को एक सेकेंड में एक फुट ऊपर उठाने के आधार पर ही हॉर्सपावर का मानक तय किया गया। इस प्रयोग से उन्होंने हॉर्सपावर का मानक तय किया।
3 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
इस हॉर्सपावर से जेम्स वॉट ने अपने स्टीम इंजन की शक्ति की तुलना घोड़ों की शक्ति से की। इस प्रयोग से जेम्स वॉट ने ये तय किया कि एक हॉर्सपावर उस शक्ति के बराबर होता है, जो 550 पाउंड के वजन को एक सेकेंड में एक फुट ऊपर उठा दे। इसका मतलब होता है कि एक हॉर्सपावर की शक्ति 33 हजार पाउंड वजन को एक मिनट में एक फुट तक उठाने में सक्षम होती है। यहां ये भी जान लें कि एक हॉर्सपावर को 746 वॉट के बराबर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है?
- फोटो : Freepik
ये बात भी जान लें
ये सभी जानते हैं कि घोड़ा बहुत ताकतवर जानवर होता है जो काफी तेज दौड़ता है जिसकी वजह से वो लंबी दूरी का सफर आसानी से तय कर लेते हैं। वहीं, पहले के समय में जब यातायात के साधन के तौर पर मोटर गाड़ियां नहीं होती थी। तब ऐसे में लोग एक जगह से दूसरी जगहों पर जाने के लिए घोड़ों का इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
5 of 5
हॉर्सपावर क्या होता है?
- फोटो : Adobe Stock
यही नहीं, लोग एक देश से दूसरे देशों में जाने के लिए भी घोड़ों का ही इस्तेमाल करते थे। ऐसे में घोड़ों की ताकत को देखते हुए गाड़ियों के इंजन की पावर यूनिट हॉर्सपावर में रखी गई। इसके बाद से आज भी हम गाड़ियों के इंजन की पावर को हॉर्सपावर में चिह्नित करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।