e-Challan Scam Alert: आज के समय में जालसाज लोगों को ठगने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप बचकर रहें क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आप अपनी जिंदगी भर की कमाई गंवा सकते हैं। जैसे- इन दिनों चालान को लेकर लोगों को ठगा जा रहा है। दरअसल, ठगी करने वाले लोग आपके मोबाइल नंबर पर आपकी गाड़ी का चालान कटने का फर्जी मैसेज भेजते हैं और इसके बाद आपको ठगने का असली खेल शुरू होता है। इसलिए इस खबर में आप जान सकते हैं कि आप इस ठगी के जाल से कैसे बच सकते हैं, क्योंकि आपके द्वारा किया गया एक क्लिक आपको चपत लगाने के लिए काफी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये फेक ई-चालान होता क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6703c8f1e66aca42b0039305","slug":"e-challan-scam-ways-to-avoid-fake-challan-messages-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fake e-Challan: सावधान! भूलकर न करें इस मैसेज पर क्लिक, वरना गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fake e-Challan: सावधान! भूलकर न करें इस मैसेज पर क्लिक, वरना गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई
Tue, 08 Oct 2024 08:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:51 AM IST
विज्ञापन
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानिए ये फेक ई-चालान होता क्या है?
- सबसे पहले ये समझते हैं कि ये फेक ई-चालान होता क्या है। दरअसल, इसमें आपके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आता है जिसमें आपको जानकारी दी होती है कि आपकी गाड़ी का चालान कटा है, क्योंकि आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। इस मैसेज में आपको ये भी बताया जाता है कि आपका कितने रूपये का चालान कटा है।
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- साथ ही इस मैसेज में आपको एक लिंक भी दिया होता है जिस पर क्लिक करके आपको पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। पर जरा ठहरिए क्योंकि आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करते हैं उसके बाद आपके मोबाइल में एक एपीके एप इंस्टॉल हो जाता है और इसके जरिए जालसाज आपके बैंक खाते को खाली कर देते हैं। इसलिए ऐसी गलती बिलकुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
क्या करना चाहिए?
- अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसी कोई ठगी न हो, तो इसके लिए सबसे पहले तो आपको ये जांचना चाहिए कि ये मैसेज किस नंबर से आया है। अगर ये मैसेज किसी पर्सनल नंबर से आया है तो कभी इस पर विश्वास न करें, क्योंकि इस तरह के मैसेज फेक होते हैं
- इन मैसेज में जो लिंक दिया होता है उस पर कभी क्लिक न करें, क्योंकि ये फेक होते हैं
विज्ञापन
फेक चालान से बचने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपको ये जानना है कि ये मैसेज असली है या नकली तो इसके लिए आप ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जा सकते हैं
- यहां पर जाकर आप ये जान सकते हैं कि सच में आपकी गाड़ी का चालान कटा है या नहीं।