How To Celebrate Dussehra Safely: नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और लोग इन दिनों को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। कोई व्रत रखता है, कोई डांडिया डांस करता है तो कोई माता रानी के कीर्तन आदि करता है। इन नौ दिनों की हिंदू रीत-रिवाजों में अलग ही मान्यता है। इसके बाद जब नौ दिन की नवरात्रि समाप्त हो जाती हैं तो फिर दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है। इसके लिए जगह-जगह पर दशहरा का मेला लगता है और यहां रावण का पुतला भी जलाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें दशहरा मेला जानते समय किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती हमें दिक्कत दे सकती है? तो चलिए जानते हैं ये कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6703bd91e7b9580dff04dcbd","slug":"dussehra-2024-these-things-should-be-kept-in-mind-during-dussehra-mela-2024-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2024: अगर आप भी घूमने जा रहे हैं दशहरा मेला तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Dussehra 2024: अगर आप भी घूमने जा रहे हैं दशहरा मेला तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है दिक्कत
Mon, 07 Oct 2024 04:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Oct 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Dussehra 2024 Mela: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Dussehra 2024 Mela: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
दशहरा मेला जा रहे हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- आप दशहरा मेला जा रहे हैं तो अपनी जेब का खास ध्यान रखें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही या गलती आपकी जेब कटवा सकती है। मेले में खासतौर पर कैश ही चलता है, इसलिए लोग अपने साथ कैश लेकर जाते हैं। पर आपको अपनी जेब का ध्यान रखना है, वरना आपकी जेब कट सकती है।
Dussehra 2024 Mela: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
- आप मेला जा रहे हैं तो जेब के अलावा आपको अपने मोबाइल का भी ध्यान रखना चाहिए। दरअसल, मेले में भीड़ काफी होती है और पता नहीं चलता कि कब कौन आपकी जेब काट दे और आपका मोबाइल चोरी हो जाए। इसलिए अपने मोबाइल को संभालकर रखें या अगर जरूरत न हो तो आप इसे घर छोड़कर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra 2024 Mela: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
- जब दशहरा मेले में रावण जलता है तो लोग आगे पहुंच जाते हैं, लेकिन आपको भीड़ वाली जगह पर जाने से बचना चाहिए। किसी सुरक्षित जगह पर खड़े होकर ही जलता हुआ रावण देखें। वहीं, आमतौर पर देखा जाता है कि लोग रावण जलने के बाद उसकी जली लकड़ी लेने के लिए भी भगाते हैं, लेकिन आप ऐसी गलती न करें क्योंकि इस दौरान भीड़ कई बार बेकाबू भी हो जाती है।
विज्ञापन
Dussehra 2024 Mela: दशहरा मेला जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Adobe Stock
नंबर 4
- दशहरा मेला जा रहे हैं तो जान लें कि यहां काफी भीड़ होती है। ऐसे में अगर आपके बच्चे काफी छोटे हैं तो इन्हें मेला ले जाने से बचें। वहीं, अगर आप बच्चों को मेला दिखाने ले जा रहे हैं, तो उनका हाथ पकड़कर रखें और हो सके तो उनकी जेब में अपना नाम, घर का पता और मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची रख दें। इससे अगर बच्चा इधर-उधर होता है, तो जिसे वो मिलेगा वो आपको कॉल कर पाएगा।