फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Flag Rules: भूलकर भी इधर-उधर न फेंके तिरंगा, वरना खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Tue, 16 Aug 2022 12:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 Aug 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
Don’t Throw Tricolour Flag on Ground Otherwise May go to Jail Know Indian Flag Rules and Regulations 2022
तिरंगे को लेकर क्या नियम है - फोटो : Amar Ujala

Indian Flag Rules in Hindi: भारत के लोगों को आजादी का असल मतलब पता है, क्योंकि इस आजादी के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। कल यानी 15 अगस्त 2022 को भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और इस मौके पर देश के कोने-कोने में खूब जश्न मनाया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई आजादी के इस अमृत महोत्सव में डूबा नजर आया। यही नहीं, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गलियों से लेकर लाल किले की प्राचीर तक, हर एक जगह पर तिरंगा फहराया गया। ये अभियान  13 से 15 अगस्त तक चला, लेकिन आज 16 अगस्त है और आमतौर पर एक नजारा देखने को मिल ही जाता है जिसमें तिरंगा कहीं भी इधर-उधर गिरा हुआ नजर आ जाता है। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो यकीनन आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर क्या नियम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Don’t Throw Tricolour Flag on Ground Otherwise May go to Jail Know Indian Flag Rules and Regulations 2022
तिरंगे को लेकर क्या नियम है - फोटो : ANI

कहां और कब फहरा सकते हैं?

  • ध्वज को फहराने के नियम तय हैं। भारतीय ध्वज संहिता 2022 यानी फ्लैग कोड 2022 में 20 जुलाई 2022 को संशोधन किया गया। इसमें ध्वज को खुले में, किसी नागरिक के घर पर और दिन-रात के समय फहराया जा सकता है। हालांकि, पहले सूर्योदय से सूर्यास्त तक तिरंगे को लगाने की अनुमति थी।
Don’t Throw Tricolour Flag on Ground Otherwise May go to Jail Know Indian Flag Rules and Regulations 2022
तिरंगे को लेकर क्या नियम है - फोटो : istock

भूलकर न करें अपमान

  • कागज के झंडे को देखा जाता है कि लोग इसे फेंक देते हैं, किसी के पैरों के नीचे ये आ जाता है या किसी कचरे के ढेर में इसे लोग फेंक देते हैं। लेकिन ऐसा करना गलत है और ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Don’t Throw Tricolour Flag on Ground Otherwise May go to Jail Know Indian Flag Rules and Regulations 2022
तिरंगे को लेकर क्या नियम है - फोटो : ANI

इन बातों का रखें ध्यान

  • तिरंगे का इस्तेमाल करने के बाद में उसे मर्यादित तरीके से एकांत में रखें
  • फ्लैग कोड के मुताबिक देश के झंडे का संपर्क किसी भी हालत में जमीन या पानी से नहीं होना चाहिए
  • जबकि अगर झंडा किसी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में इसे एकांत में जलाकर नष्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
Don’t Throw Tricolour Flag on Ground Otherwise May go to Jail Know Indian Flag Rules and Regulations 2022
तिरंगे को लेकर क्या नियम है - फोटो : istock
  • फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 में तिरंगे को लेकर सभी नियम और इसका अपमान करने पर मिलने वाली सजाओं के बारे में बताया गया है
  • तिरंगे के अपमान से जुड़ी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टू नेशनल ऑनर एक्ट, 1971 कानून के तहत की जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed