Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Do not make these 4 mistakes while filling petrol and diesel at petrol pump know in hindi
{"_id":"67fce32d6c5036dd23008ed7","slug":"do-not-make-these-4-mistakes-while-filling-petrol-and-diesel-at-petrol-pump-know-in-hindi-2025-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जरूर जानें: पेट्रोल-डीजल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जरूर जानें: पेट्रोल-डीजल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना हो सकती है धोखाधड़ी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:58 PM IST
सार
अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर जानें-अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल भरवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
तेल भरवाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Petrol Pump Fraud Hacks: अक्सर लोग पेट्रोल पंप पर जानें-अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें नुकसान हो जाता है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय जरा-सी लापरवाही भी आपकी मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचा सकती है। कई बार पेट्रोल पंप कर्मचारियों की चालाकी या हमारी अनदेखी के कारण हमें कम ईंधन मिलता है या गलत बिल पकड़ा दिया जाता है।
सबसे आम गलती जिसके बारे में अधिकतर लोगों को मालूम भी है, पेट्रोल पंप पर मीटर की जांच न करना। कई लोग गाड़ी से उतरे बिना या मोबाइल में व्यस्त रहकर ईंधन भरवाते हैं, जिसका फायदा कर्मचारी उठा सकते हैं। कुछ पंपों पर मीटर पहले से ही चल रहा होता है, या तेज गति से चलता है, जिससे आपको कम ईंधन मिलता है। ऐसे में सुनिश्चित करें कि मीटर जीरो से शुरू हो। अगर मीटर असामान्य रूप से तेज चल रहा है, तो कर्मचारी को तुरंत टोकें और पंप मैनेजर से शिकायत करें। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि पेट्रोल-डीजल भरवाते समय कौन-कौन सी 4 सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।
2 of 5
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
1. खाली टैंक में ज्यादा ईंधन भरवाना
कई लोग मानते हैं कि टैंक पूरी तरह खाली होने पर ज्यादा ईंधन भरवाना फायदेमंद है, लेकिन यह गलत धारणा है। खाली टैंक में हवा और नमी जमा हो सकती है, जो इंजन को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में टैंक को रिजर्व लेवल तक पहुंचने से पहले भरवाएं।
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
2. डेंसिटी और कीमत की अनदेखी
पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले उसका डेंसिटी जरूर चेक करना चाहिए। कुछ पंपों पर कम डेंसिटी वाला ईंधन दिया जाता है, जिसका असर माइलेज पर पड़ सकता है। ऐसे में पेट्रोल पंप पर डेंसिटी मीटर की जांच जरूर करें।
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe Stock
3. उस दिन का रेट चेक करें
साथ ही उस दिन का रेट भी चेक करना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि पेट्रोल या डीजल का रेट घट जाता है लेकिन कुछ पेट्रोल पंप पर पुराने किमत पर ही ईंधन बेचा जाता है। ऐसे में आप हर सुबह 6 बजे अपडेट होने वाले रेट्स को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तेल भरवाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : AdobeStock
4. गलत ईंधन डलवाना
कई बार जल्दबाजी या कर्मचारी की लापरवाही से पेट्रोल गाड़ी में डीजल या डीजल गाड़ी में पेट्रोल डाल दिया जाता है। यह न केवल आपकी गाड़ी के इंजन को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इसके मरम्मत पर हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं। ऐसे में फ्यूल पंप और इंजन के पार्ट्स खराब हो सकते हैं। इसलिए ईंधन डलवाने से पहले कर्मचारी को स्पष्ट रूप से बताएं कि आपको पेट्रोल चाहिए या डीजल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।