फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atal Pension Yojana: दिवाली पर पति-पत्नी इस सरकारी योजना में करें निवेश, हर महीने मिलेगी 10 हजार रुपये पेंशन

Thu, 16 Oct 2025 06:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 06:11 PM IST
सार

यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके निवेश कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकते है। 

विज्ञापन
Diwali 2025 Investment Idea In Atal Pension Yojana Husband And Wife Both Will Get 5 Thousand Pension
rupees new - फोटो : Adobe Stock

Diwali 2025 Atal Pension Yojana: दिवाली के अवसर पर अगर आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। भारत सरकार ने साल 2015 में इस स्कीम की शुरुआत की थी।



इस योजना में आप कम प्रीमियम जमा करके 60 की उम्र के बाद निश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अटल पेंशन स्कीम भारत सरकार की एक विश्वसनीय योजना है। यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके निवेश कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकते है। 

Diwali 2025 Investment Idea In Atal Pension Yojana Husband And Wife Both Will Get 5 Thousand Pension
rupees new - फोटो : Adobe Stock

अगर आप अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। इस स्कीम में वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। आपके द्वारा जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन किया जाता है उसी के आधार पर योगदान राशि तय की जाती है। 

Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे

Diwali 2025 Investment Idea In Atal Pension Yojana Husband And Wife Both Will Get 5 Thousand Pension
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

अगर कोई शख्स 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश उसे तब तक जारी रखना है जब तक उसकी उम्र 60 साल नहीं हो जाती है। 60 साल की उम्र होने के बाद हर महीने उसे 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।

Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2025 Investment Idea In Atal Pension Yojana Husband And Wife Both Will Get 5 Thousand Pension
rupees new - फोटो : Adobe Stock

वहीं अगर इस दिवाली पति और पत्नी दोनों मिलकर इस स्कीम में निवेश करते हैं तो दोनों लोगों को हर महीने 5-5 हजार यानी कुल 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। 60 की उम्र के बाद ये पैसे आर्थिक दिक्कतों को कम करने का काम करेंगे। ध्यान दें, पति और पत्नी की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?

विज्ञापन
Diwali 2025 Investment Idea In Atal Pension Yojana Husband And Wife Both Will Get 5 Thousand Pension
rupees रुपये money - फोटो : Adobe Stock

अटल पेंशन योजना में आवदेन की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में विजिट करके अटल पेंशन योजना में खाता खुलवा सकते हैं। 

Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed