Dhanteras Gold Buying: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धनतेरस और दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 29 अक्तूबर, 2024 को धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन बाजारों में काफी चहल पहल होती है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नई चीजों को खरीदना शुभ माना गया है। इस कारण बड़े पैमाने पर लोग धनतेरस के दिन बर्तन, गाड़ी, सोना आदि चीजों की खरीदारी करते हैं।
Dhanteras 2024: क्या सच में दुकानों पर मिलता है 24 कैरेट का गोल्ड? जानिए 22 और 24 कैरेट सोने के बीच का अंतर?
24 कैरेट सोना
24 कैरेट सोना, सोने की 99.99 प्रतिशत शुद्धता को दर्शाता है। 24 कैरेट सोने से आप किसी भी तरह के आभूषण नहीं बना सकते हैं। यह आभूषण बनाने के लिए काफी नरम होता है।
इस कारण 24 कैरेट गोल्ड के आभूषण नहीं बनते हैं। इनका इस्तेमाल इन्वेस्टमेंट के तौर पर किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड शुद्ध होते हैं। इस कारण ये काफी महंगे होते हैं।
Diwali 2024: दिवाली पर मिलने वाले बोनस को इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल सकता है शानदार रिटर्न
22 कैरेट सोना
वहीं 22 कैरेट सोना 91 प्रतिशत तक शुद्ध होता है। इसमें 9 प्रतिशत अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। अन्य धातुओं के मिलाए जाने के कारण ये काफी टिकाऊ होते हैं।
22 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट गोल्ड की तुलना में सस्ते होते हैं। 22 कैरेट गोल्ड के आप आभूषण आदि बनवा सकते हैं। 22 कैरेट को गोल्ड को 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है।
Diwali 2024: दिवाली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, तो ये विकल्प आ सकते हैं आपके काम