फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: यहां जानें पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से, सरकार देती है ये खास लाभ

Mon, 04 Mar 2024 02:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Mar 2024 02:54 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Registration Process and Benefits List
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: जहां एक तरफ सरकार कई पुरानी योजनाओं को बेहतर करके उन्हें और लाभकारी बनाती है, तो वहीं देश में कई खास मौकों पर नई योजनाएं भी लॉन्च की जाती है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना में 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है और मौजूदा समय में इन लोगों को लाभ भी दिए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको इस योजना के बारे में जानना चाहिए। आप यहां पर पात्रता, आवेदन और मिलने वाले लाभ के बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana Eligibility Registration Process and Benefits List
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?

  • जो लोग नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Registration Process and Benefits List
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock
  • मालाकार और धोबी हैं
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री हैं
  • जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो लोग नाई हैं
  • जो लोग सुनार हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Registration Process and Benefits List
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : pixabay

आवेदन करने का तरीका:-

  • अगर आप पात्र हैं, तो आवेदन के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाएं
  • वहां जाकर अपने दस्तावेज वेरिफाई करवाएं और साथ ही आपकी पात्रता भी चेक होगी
  • जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility Registration Process and Benefits List
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

ये लाभ मिलते हैं:-

  • योजना से जुड़ने के बाद आपको एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • इसेंटिव देने का प्रावधान है
  • 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है और वो भी बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed