Corporate Resignation Rules: नौकरी बदलना हर कामकाजी पेशेवर के करियर का एक सामान्य हिस्सा है। जब भी किसी कर्मचारी को किसी दूसरी कंपनी से बेहतर ऑफर मिलता है, तो वह अपनी पुरानी नौकरी से इस्तीफा दे देता है। मगर अक्सर हड़बड़ी में लोग अपनी पुरानी कंपनी का नोटिस पीरियड पूरा करके बिना जरूरी कागजात लिए ही चले जाते हैं, जिसकी वजह से नई कंपनी के ज्वाइंनिंग में परेशानी होती है।
ऐसे में एक आम कर्मचारी के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बिना उचित दस्तावेजों के नई कंपनी में ज्वाइनिंग मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि नौकरी छोड़ते समय आपको अपनी पुरानी कंपनी के एचआर और फाइनेंस विभाग से कौन से 6 सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स जरूर ले लेने चाहिए।
2 of 5
रिलीविंग लेटर
- फोटो : Adobe Stock
पहला डॉक्यूमेंट (रिलीविंग लेटर)
यह आपके नौकरी छोड़ने का सबसे बड़ा आधिकारिक प्रमाण होता है। रिलीविंग लेटर इस बात को साबित करता है कि आपने कंपनी के नियमानुसार इस्तीफा दिया है, अपना नोटिस पीरियड पूरा किया है और अब कंपनी को आपसे कोई शिकायत नहीं है। नई कंपनी में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन के दौरान इसकी सबसे ज्यादा मांग की जाती है।
दूसरा डॉक्यूमेंट (एक्सपीरियंस लेटर)
अनुभव प्रमाण पत्र आपके द्वारा पुरानी कंपनी में बिताए गए कुल समय और आपके पद की पुष्टि करता है। इसमें लिखा होता है कि आपने कब से कब तक वहां काम किया और आपका कार्य प्रदर्शन कैसा रहा। भविष्य में किसी भी नई जगह इंटरव्यू देने या बेहतर सैलरी हाइक पाने के लिए यह दस्तावेज बेहद जरूरी माना जाता है।
3 of 5
फाइनल स्टेटमेंट लेटर
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा डॉक्यूमेंट (फाइनल स्टेटमेंट लेटर)
इसे फुल एंड फाइनल स्टेटमेंट भी कहा जाता है। इस दस्तावेज में आपकी बची हुई सैलरी, ग्रेच्युटी और कंपनी के साथ पैसों के पूरे लेन-देन का अंतिम हिसाब-किताब लिखा होता है। इसे संभाल कर रखने से भविष्य में पैसों से जुड़े किसी भी कानूनी विवाद से पूरी तरह बचा जा सकता है।
चौथा डॉक्यूमेंट (फॉर्म 16)
यह एक बेहद महत्वपूर्ण टैक्स दस्तावेज है जो हर साल कंपनी के फाइनेंस विभाग द्वारा जारी किया जाता है। फॉर्म 16 में इस बात का पूरा विवरण होता है कि कंपनी ने आपकी सैलरी से कितना टीडीएस काटा है और उसे सरकार के पास जमा किया है। जुलाई के महीने में अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए इसकी सख्त जरूरत पड़ती है।
4 of 5
पांच महीने की सैलरी स्लिप
- फोटो : Adobe Stock
पांचवां डॉक्यूमेंट (पांच महीने की सैलरी स्लिप)
नई कंपनी में सैलरी पर बातचीत करने और अपनी पुरानी आय को साबित करने के लिए सैलरी स्लिप सबसे बड़ा जरिया है। वैसे तो तीन महीने की स्लिप मांगी जाती है, लेकिन सुरक्षित रहने के लिए आपको पिछले कम से कम पांच महीने की सैलरी स्लिप जरूर डाउनलोड कर लेनी चाहिए, क्योंकि इनमें आपकी बेसिक सैलरी, भत्ते और कटौतियों की पूरी जानकारी होती है।
5 of 5
पीएफ की डीटेल्स
- फोटो : Adobe Stock
छठा डॉक्यूमेंट (पीएफ की डीटेल्स)
नौकरी छोड़ते समय अपने प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ खाते का यूएएन नंबर और पीएफ पासबुक की कॉपी जरूर ले लें। नई कंपनी में ज्वाइन करते ही आपको यह यूएएन नंबर वहां देना होगा ताकि आपका पुराना पीएफ फंड बिना किसी रुकावट के नई कंपनी के खाते में आसानी से ट्रांसफर हो सके और आपकी पेंशन की निरंतरता भी पूरी तरह बरकरार रहे।