फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: क्या चेक बाउंस होने पर जाना पड़ सकता है जेल? यहां जानें नियम

Wed, 18 Oct 2023 12:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:50 PM IST
विज्ञापन
Cheque Bounce Rules: will i have to go to jail if the cheque bounces check details
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

Cheque Rules in Hindi: आपका बैंक खाता तो होगा ही? क्योंकि आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। किसी का जीरो बैलेंस अकाउंट, किसी का सैलरी खाता, तो किसी का सेविंग या करंट अकाउंट आदि। बैंक खाता खुलवाने के बाद आपको एटीएम मिलता है, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा खाता धारक को चेक बुक भी मिलती है, जिसकी मदद से वो किसी को भी पेमेंट कर सकता है, लेकिन अगर आप चेक का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए जिसमें से एक है चेक का बाउंस होना। क्या चेक बाउंस होने पर जेल हो सकती है? जैसे सवालों के जवाब आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चेक बाउंस के क्या नियम हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Cheque Bounce Rules: will i have to go to jail if the cheque bounces check details
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : istock

क्या है चेक बाउंस का नियम?

  • दरअसल, चेक बाउंस होने पर आपको इसकी सूचना पैसे देने वाले व्यक्ति या देनदार को देनी होती है। ऐसे में उस व्यक्ति को आपको एक महीने के अंदर भुगतान करना होता है। साथ ही चेक बाउंस होने का चार्ज भी चेक देने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से काटा जाता है।
Cheque Bounce Rules: will i have to go to jail if the cheque bounces check details
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : istock
  • किसी कारण अगर एक महीने के अंदर देनदार को आप पैसे नहीं देते हैं, तो आपको लीगल लोटिस दिया जा सकता है जिसका जवाब आपको 15 दिनों के भीतर देना होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके खिलाफ Negotiable Instrument Act 1881 के सेक्शन 138 के अंतर्गत केस तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cheque Bounce Rules: will i have to go to jail if the cheque bounces check details
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : istock

सजा का भी है प्रावधान

  • अगर आपका चेक बाउंस हो गया है और इसके लिए आप पर केस दर्ज हो जाता है, तो फिर आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा आपको 2 साल तक की जेल भी हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं। इसके अलावा आपको देनदारी वाले पैसों पर ब्याज भी देना होता है।
विज्ञापन
Cheque Bounce Rules: will i have to go to jail if the cheque bounces check details
चेक बाउंस होने पर क्या दिक्कत हो सकती है? - फोटो : istock

इन बातों को न भूलें:-

  • अगर आपको किसी ने पेमेंट के लिए कोई चेक दिया है, तो उसे तीन महीने के अंदर ही कैश करवा लेना चाहिए
  • दरअसल, चेक की वैधता तीन महीने तक ही रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed