फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ChatGPT: चैटजीपीटी जैसे एआई मॉडल दिलाएंगे 2 करोड़ रुपये की जॉब, ऐसे कर सकते हैं कमाई

Thu, 06 Apr 2023 11:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 06 Apr 2023 11:41 AM IST
विज्ञापन
ChatGPT AI Prompt Engineer Can Earn 2 Crore Per Year
ChatGPT AI Prompt Engineer - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

AI Prompt Engineer: दुनिया अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के नए युग में कदम रख रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से कई नौकरियां छिन सकती हैं। आज से 30 से 40 साल पहले डिजिटल मार्केटिंग के बारे में कोई कुछ नहीं जानता था। हालांकि, कंप्यूटर रिवॉल्यूशन आने के बाद इस क्षेत्र में बंपर रोजगार निकले। ठीक इसी तरह आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी नौकरियां छिनने की बजाए रोजगार के कई नए विकल्प खुलेंगे।



इन दिनों openAI कंपनी द्वारा तैयार किए गए चैटबॉट चैटजीपीटी की काफी चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि ओपनएआई कंपनी द्वारा तैयार किया गया यह लैंग्वेज मॉडल टूल आने वाले समय में कई नौकरियां छीन सकता है। वहीं इन दिनों एक खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें बताया गया है कि एक व्यक्ति ने चैटजीपीटी का इस्तेमाल करके 3 महीनों में करीब 28 लाख रुपये कमाएं। आइए जानते हैं -

ChatGPT AI Prompt Engineer Can Earn 2 Crore Per Year
ChatGPT AI Prompt Engineer - फोटो : Istock

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि दुनिया भर में कई IT कंपनियों में प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। इस रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स सालाना 2 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं। 

ChatGPT AI Prompt Engineer Can Earn 2 Crore Per Year
ChatGPT AI Prompt Engineer - फोटो : Istock

प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स का काम एआई टूल्स का बेहतर ढंग से इस्तेमाल करके बेहतर रिजल्ट लाना है। इससे एआई कम समय में ज्यादा काम करने में सक्षम होता है, जिसके चलते कंपनियों का वर्क लोड काफी कम हो जाता है। 

DALL-E: कभी अंतरिक्ष यात्री को चांद पर घोड़े के साथ सफर करते देखा है? AI DALL-E ने बनाई अद्भुत तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ChatGPT AI Prompt Engineer Can Earn 2 Crore Per Year
ChatGPT AI Prompt Engineer - फोटो : Istock

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि गूगल बैक्ड स्टार्टअप्स एंथ्रोपिक जैसी कंपनियां प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को 2 करोड़ रुपये तक की सैलरी ऑफर कर रही हैं।

विज्ञापन
ChatGPT AI Prompt Engineer Can Earn 2 Crore Per Year
ChatGPT AI Prompt Engineer - फोटो : Istock

आने वाले समय में एआई के क्षेत्र में एक बड़ा स्कोप है। ऐसे में आप भी प्रॉम्प्ट इंजीनियर बनकर बंपर कमाई कर सकते हैं। हालांकि, प्रॉम्प्ट इंजीनियर का कोर्स करने के लिए आपके पास कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डाटा साइंस की अच्छी जानकारी होनी जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed