फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: क्या आपकी गाड़ी भी खड़ी है लंबे समय से? तो जानें इसके क्या होते हैं नुकसान

Wed, 27 Mar 2024 05:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 27 Mar 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Car Care Tips: What are the disadvantages of driving less
कार को लंबे समय तक खड़े करने के नुकसान। - फोटो : istock

Car Care Tips in Hindi: गाड़ी खरीदने के बाद शुरुआत में तो लगभग हर कोई उसका काफी ध्यान रखता है, ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंचे या वो खराब न हो। ये सही भी है, क्योंकि गाड़ी खरीदने के लिए लोगों को अच्छी-खासी कीमत चुकानी पड़ती है। पर क्या गाड़ी खराब होने के यही कारण होते हैं? क्या गाड़ी किसी और कारण से भी खराब हो सकती है? तो इसका जवाब हैं हां, क्योंकि जब आप अपनी कार को एक ही जगह पर लंबे समय के लिए खड़ा कर देते हैं, तो इससे भी आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से नुकसान हैं, जो गाड़ी को लंबे समय तक न चलाने के कारण हो सकते हैं। आप आगे इनके बारे में जान सकते हैं...

Car Care Tips: What are the disadvantages of driving less
कार को लंबे समय तक खड़े करने के नुकसान। - फोटो : istock

गाड़ी को ये हो सकते हैं नुकसान:-

नंबर 1

  • अगर आपकी गाड़ी लंबे समय से खड़ी है, तो इसमें पहला नुकसान बैटरी को हो सकता है। बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है, जिससे बैटरी के जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर गाड़ी खड़ी है, तो उसे बीच-बीच में स्टार्ट जरूर करते रहें।
Car Care Tips: What are the disadvantages of driving less
कार को लंबे समय तक खड़े करने के नुकसान। - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपकी गाड़ी लंबे समय से खड़ी है, तो इससे गाड़ी के टायर जल्दी खराब हो सकते हैं। दरअसल, जब गाड़ी एक ही जगह पर लंबे समय से खड़ी रहती है, तो इससे टायर के खास हिस्सों पर दबाव पड़ता है और हवा धीरे-धीरे निकलने लगती है। ऐसे में हवा कम होने से टायर सूख जाते हैं, जो जल्दी खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Care Tips: What are the disadvantages of driving less
कार को लंबे समय तक खड़े करने के नुकसान। - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आपकी गाड़ी लंबे समय से खड़ी है और वो चलती नहीं है, तो ऐसे में गाड़ी में पहले से मौजूद इंजन ऑयल खराब हो जाता है। इसलिए जब भी लंबे समय से खड़ी गाड़ी को चलाएं, तो इसका ऑयल पहले बदलवाएं।
विज्ञापन
Car Care Tips: What are the disadvantages of driving less
कार को लंबे समय तक खड़े करने के नुकसान। - फोटो : istock

नंबर 4

  • गाड़ी जब लंबे समय तक खड़ी रहती है, तो इसमें जंग तक लग सकता है। इससे नई गाड़ी तक खराब दिखने लगती है। ऐसे में आपका नुकसान हो सकता है, क्योंकि गाड़ी पर मिट्टी जमती है और फिर पानी लगने पर नमी बनने से गाड़ी में जंग तक लग जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed