हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा बड़ा होकर अपने पैरों पर खड़ा हो और नौकरी या कारोबार करके अपना खर्च खुद उठाए। लेकिन अगर बेटा बालिग होने के बाद भी बेरोजगार है और अपना खर्च नहीं उठा पा रहा तो क्या वह माता-पिता से गुजारा भत्ता मांग सकता है? उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की एक फैमिली कोर्ट में इसी सवाल से जुड़ा मामला सामने आया है। अदालत ने इस मामले में बेटे की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि उसे गुजारा भत्ता देने का आदेश भी मिल गया है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
जरूरी खबर: बालिग बेटा भी मांग सकता है माता-पिता से गुजारा भत्ता? कोर्ट के फैसले में समझिए पूरा मामला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 14 Oct 2026 09:43 AM IST
सार
Adult Son Maintenance: सुल्तानपुर की फैमिली कोर्ट ने बालिग बेटे अमन की गुजारा भत्ता मांगने वाली याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। पिता ने बेटे के बालिग और काम करने में सक्षम होने का तर्क दिया था। हालांकि, अभी अदालत ने गुजारा भत्ता देने का अंतिम आदेश नहीं दिया है। कानून के तहत बालिग संतान को भत्ता पाने के लिए तय शर्तें पूरी करनी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन