देश में लंबे समय से बुलेट ट्रेन का इंतजार है। बुलेट ट्रेन परियोजना पर बीते कई वर्षों से काम चल रहा है। इसी सिलसिले में बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने निकलकर आया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में बुलेट ट्रेन परियोजना को कब शुरू किया जाएगा इसको लेकर जानकारी दी है। अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में बताया है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त, 2027 तक तैयार कर ली जाएगी।
Bullet Train: कब भारत में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन? जानिए क्या है इसको लेकर अपडेट
भारत में बीते कई वर्षों से बुलेट ट्रेन परियोजना पर काम चल रहा है। कई लोगों का सवाल है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन कब चलेगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी दी है कि बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन सूरत से बिलमोरा के बीच शुरू किया जाएगा। इसके बाद वापी से सूरत, वापी से अहमदाबाद फिर ठाणे से अहमदाबाद तक इस हाई स्पीड ट्रेन को चलाया जाएगा।
IRCTC: मां कामाख्या देवी के दर्शन करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने किराये में मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं
वहीं अंतिम चरण में मुंबई से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। इससे मुंबई से अहदाबाद तक की दूरी को कम समय में तय किया जा सकेगा। भारत की बुलेट ट्रेन में हाईटेक सुरक्षा प्रणाली, अत्याधुनिक कोच और विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी।
New Rules January: एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर पैन आधार लिंकिंग तक, 1 जनवरी से लागू हो गए हैं ये बड़े बदलाव
बुलेट ट्रेन की परियोजना का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से लोग इसको लेकर काफी उत्सुक हैं। वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एलान के बाद अब लोगों की निगाहें साल 2027 पर टिक गई हैं, जब देश की पहली बुलेट ट्रेन की शुरुआत होगी।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन को क्लीन करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना उसमें आ सकती हैं बड़ी दिक्कतें
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना कुल 508 किलोमीटर लंबी होगी। इस रूट को 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेनों के संचालन करने के लिए डिजाइन किया गया है। पूरा कॉरिडोर चालू होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद का सफर महज 2 घंटे 17 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
Room Heater: रूम हीटर चलाते समय अगर की ये गलतियां तो हो सकता है गंभीर हादसा, जरूर जान लें ये बातें