PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जहां एक तरफ पहले से कई योजनाएं चली आ रही हैं और इनके जरिए एक बड़ा वर्ग लाभ भी ले रहा है, तो वहीं सरकार समय-समय पर कई पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव कर उन्हें बेहतर बनाने की दिशा में काम भी करती है। यही नहीं, सरकार कई तरह की नई योजनाओं की भी शुरुआत करती है। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में हुई थी।
PM Vishwakarma Yojana: किसे मिलता है इस सरकारी योजना का लाभ और किसे नहीं? ऐसे लगाएं पता
PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर ये लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योजना के जरिए क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को सबसे पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग देने का प्रावधान है। इस ट्रेनिंग में आपको आपके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं ताकि, आप अपने काम में और बेहतर हो सके। वहीं, जितने दिनों तक भी ये ट्रेनिंग चलती है तब तक आपको 500 रुपये का स्टाइपैंड रोजाना दिया जाता है। इसके अलावा लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये भी दिए जाते हैं।
- आप अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको इस योजना के तहत लोन की सुविधा भी दी जाती है और वो भी सस्ती ब्याज दरों पर। ये लोन आपको अपना काम करने के लिए दिया जाता है। इसमें आपको पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जो 18 महीनों के लिए मिलता है। आप जैसे ही इस लोन को वापस कर देते हैं, तो फिर आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन अलग से ले सकते हैं जिसे आपको 30 महीनों में वापस करना होता है।
क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े वे लोग ही जुड़ सकते हैं जिनकी उम्र 18 साल है। नीचे पात्रता सूची दी गई है:-
- नाई यानी बाल काटने वाले
- जो अस्त्रकार हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो लोग राजमिस्त्री हैं
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- पत्थर तराशने वाले
- जो लोग मूर्तिकार हैं
- धोबी और दर्जी
- जो नाव निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- पत्थर तोड़ने वाले
- अगर आप मालाकार हैं
- फिशिंग नेट निर्माता
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो ताला बनाने वाले हैं