{"_id":"6791fb5303d9741d560736a0","slug":"budget-2025-majour-changes-may-in-income-tax-rules-and-tax-slabs-2025-01-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budget 2025: 1 फरवरी को बजट में हो सकते हैं इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव, यादगार हो सकता है इस साल का बजट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Budget 2025: 1 फरवरी को बजट में हो सकते हैं इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव, यादगार हो सकता है इस साल का बजट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:02 AM IST
सार
विशेषज्ञों के मुताबिक सरकार इस बार के बजट में हेल्थ सेक्टर, जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, टैक्स स्लैब आदि चीजों पर फोकश करेगी। देश में ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई पॉलिसीज में बदलाव किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
निर्मला सीतारमण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का पूर्ण बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह 8वां बजट होगा। देश के विभिन्न आय वर्ग से जुड़े लोगों को इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। इस कारण इसे उम्मीदों का बजट भी कहा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक सरकार इस बार के बजट में हेल्थ सेक्टर, जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, टैक्स स्लैब आदि चीजों पर फोकश करेगी। देश में ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए कई पॉलिसीज में बदलाव किए जा सकते हैं।
इसके अलावा इनकम टैक्स में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस साल के बजट में क्या होगा? इस बारे में तभी पता चलेगा जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस साल का बजट क्यों यादगार हो सकता है और इसमें क्या क्या बदलाव हो सकते हैं?
2 of 5
निर्मला सीतारमण
- फोटो : amarujala.com
आयकर में बदलाव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में बताया कि देश में करीब 65 फीसदी से ज्यादा करदाता न्यू टैक्स रिजीम को अपना चुके हैं। इसका तात्पर्य यह है कि हर 3 में 2 लोग न्यू टैक्स रिजीम के अंतर्गत टैक्स फाइल कर रहे हैं। सरकार न्यू टैक्सरिजीम को साल 2020 में लेकर आई थी। हालांकि, अब सरकार का ध्यान न्यू टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाने पर है। इसी वजह से न्यू टैक्स रिजीम में लगातार कई बदलावों को अंजाम दिया जा रहा है।
3 of 5
निर्मला सीतारमण
- फोटो : amarujala.com
पिछले साल न्यू टैक्स रिजीम के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दिया गया था। ऐसे में इस साल सरकार बजट में न्यू टैक्स रिजीम को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा को 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है।
वहीं 20 प्रतिशत टैक्स रेट दायरे को 12-15 लाख रुपये की आय से बढ़ाकर 12-20 लाख रुपये तक किए जाने की संभावना है। इस बदलाव से उन लोगों को फायदा पहुंच सकता है, जिनकी आय 15-20 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
5 of 5
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : एक्स/निर्मला सीतारमण
टैक्स स्लैब
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार इस बार के बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि 20 लाख रुपये से ज्यादा आय पर 30 प्रतिशत का टैक्स रेट लागू किया जा सकता है। अगर ये बदलाव होते हैं तो कई और लोग भी ओल्ड टैक्स रिजीम से न्यू टैक्स रिजीम शिफ्ट हो जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।