Best Laptop For Work From Home: कोरोना महामारी के बाद भारत में कई लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस आने के बाद से देश के वर्क कल्चर में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्क फ्रॉम होम करने के लिए आपके पास एक अच्छे लैपटॉप का होना जरूरी है। अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए लैपटॉप मुहैया कराती हैं। हालांकि, कई कर्मचारी बढ़ते प्रेशर को देखते हुए एक अच्छे लैपटॉप को खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने काम को देखते हुए एक अच्छे लैपटॉप को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ शानदार लैपटॉप के बारे में बताने वाले हैं। इन लैपटॉप को खरीदने के बाद आपका काम काफी आसान हो जाएगा। इनकी प्रोसेसिंग स्पीड काफी अच्छी है। ऐसे में आप प्रेशर के दौरान भी अपने काम को काफी जल्दी से कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में -
Best Laptop For WFH: वर्क फ्रॉम होम के लिए ये लैपटॉप हैं बेस्ट, कीमत 24,990 रुपये से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Lenovo 82C6000KIH
अगर आप घर से काम करने के लिए किसी लैपटॉप को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो लेनोवो का ये लैपटॉप आपके लिए बेस्ट विकल्प है। वर्तमान समय में ये लैपटॉप 26,990 रुपये का आ रहा है। इसमें आपको 14 इंच की एचडी डिस्प्ले मिलती है।
इसमें AMD Ryzen 3 3250U का प्रोसेसर मिलता है। इसमें Radeon का ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस लैपटॉप में आपको 4GB DDR4 RAM मिलती है। इसके अलावा लेनोवो की इस लैपटॉप में 1TB की स्टोरेज मिल रही है।
Avita PURA 9220e
वर्क फ्रॉम होम करने के लिए अगर आप एक अच्छे लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी कीमत 24,990 रुपये है। इसमें आपको 14 इंच का एचडी टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले मिलती है। इस लैपटॉप में आपको एपीयू डुअल ए6 का प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इसमें 256GB SSD मिल रहा है। SSD होने के कारण आपके लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रहेगी।
Dell Inspiron 15 3000
डेल के इस लैपटॉप की कीमत 27,990 रुपये है। इसमें आपको 15.6 इंच की एंटी ग्लेयर एलईडी एचडी डिस्प्ले मिलती है। इसमें AMD एथलॉन गोल्ड 3150U प्रोसेसर इंस्टॉल है। इसके अलावा लैपटॉप में आपको रेडियॉन का ग्राफिक्स भी मिलता है। इसमें 256 GB M.2 PCIe NVMe SSD मिलता है। यह लैपटॉप 4GB DDR4 रैम के साथ आता है।