आजकल नया स्मार्टफोन खरीदने में अच्छी-खासी रकम खर्च हो जाती है। ऐसे में कई लोग सेकेंड हैंड फोन खरीदना पसंद करते हैं। कम कीमत में पसंद का मॉडल मिल जाना फायदे का सौदा लग सकता है। लेकिन यहां थोड़ी सी लापरवाही बाद में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। फोन चोरी का हो, उसमें कोई बड़ी खराबी हो या फिर उसके जरूरी पार्ट बदले गए हों, इसका पता पहले ही लगाना जरूरी है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Second-Hand Smartphone: पुराना फोन खरीदने से पहले जरूर जांचें ये चीजें, एक गलती से फंस सकता है पैसा
Smartphone Tips: पुराना या सेकेंड हैंड फोन कम कीमत में मिल जाता है, लेकिन जल्दबाजी में खरीदारी करने पर नुकसान भी हो सकता है। फोन खरीदने से पहले उसकी पहचान, बिल, IMEI, बैटरी, स्क्रीन और सॉफ्टवेयर की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले फोन का IMEI नंबर जांचें
सेकेंड हैंड फोन खरीदने से पहले उसका IMEI नंबर जरूर चेक करें। यह नंबर फोन की पहचान के लिए बेहद जरूरी होता है। फोन में *#06# डायल करके IMEI देखा जा सकता है। इसे फोन की सेटिंग्स और बॉक्स पर दिए गए नंबर से मिलाकर देखें। नंबर अलग-अलग हों तो फोन खरीदने से बचें।
बिल और बॉक्स जरूर मांगें
फोन बेचने वाले से उसका ओरिजिनल बिल जरूर मांगें। बिल से फोन के मॉडल और खरीदारी की जानकारी मिल सकती है। बॉक्स उपलब्ध है तो उस पर लिखे IMEI नंबर को भी फोन के IMEI से मिलाएं। बिल न होने पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।
फोन चोरी का तो नहीं?
पुराना फोन खरीदने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि वह चोरी का नहीं है। भारत सरकार की Sanchar Saathi सेवा के CEIR पोर्टल पर IMEI से संबंधित जानकारी जांची जा सकती है। इससे फोन की स्थिति को लेकर जरूरी जानकारी मिल सकती है।
फोन को सिर्फ बाहर से देखकर न खरीदें। स्क्रीन के हर हिस्से पर टच करके देखें। कैमरा खोलकर फोटो और वीडियो बनाएं। स्पीकर, माइक्रोफोन, चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जैसे फीचर भी जांच लें।
बैटरी की हालत जरूर पता करें
पुराने फोन में बैटरी सबसे ज्यादा चिंता का विषय हो सकती है। अगर फोन जल्दी गर्म हो रहा है या बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही है तो खरीदने से पहले सोचें। आईफोन में Battery Health और कई एंड्रॉयड फोन में बैटरी से जुड़ी जानकारी सेटिंग्स में देखी जा सकती है।
फोन का लॉक और अकाउंट हटवाएं
फोन खरीदने से पहले यह जरूर देख लें कि पुराने मालिक का Google Account या Apple Account उसमें लॉगिन न हो। फोन को आपके सामने फैक्टरी रीसेट करवाना बेहतर है। इसके बाद अपने अकाउंट से सेटअप करके ही भुगतान करें।
सिर्फ कम कीमत देखकर फैसला न करें
अगर कोई फोन बाजार कीमत से बहुत कम में मिल रहा है तो सावधान हो जाएं। विक्रेता से फोन की स्थिति, इस्तेमाल की अवधि और किसी रिपेयर की जानकारी साफ-साफ पूछें। संभव हो तो सुरक्षित और भरोसेमंद जगह पर ही सौदा करें।
PM Vishwakarma Yojana: इन 18 कामगारों को मिलते हैं कई फायदे, ट्रेनिंग से लेकर लोन तक का लाभ
Trapped Inside a Car: कार के अंदर फंस गए तो भूलकर भी न करें ये गलती, जान बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके