Bank Holiday 2023 List: क्या आपका भी कोई बैंक से जुड़ा काम अधूरा है। जैसे- खाता खुलवाना, चेक बुक लेना, लोन लेना आदि। अगर है तो कोशिश करें कि मई महीने के इन बचे हुए दिनों में इन कामों को निपटा लें, क्योंकि हो सकता है कि जून में आने वाली बैंकों की छुट्टियों के कारण आपका कोई काम अटक जाए। इसलिए अगर आपने बैंक से जुड़ा कोई काम जून के लिए रखा भी है, तो इसको बैंक की छुट्टियों के हिसाब से ही प्लान करें। भले ही कई काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन अब भी बैंक से जुड़े कई कामों के लिए लोगों को बैंक ही जाना पड़ता है। तो चलिए ऐसे में जानते हैं कि इस बार जून 2023 में बैंक कितने दिन बंद रहने वाले हैं। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं...
{"_id":"646b25670e20e4331b04ac28","slug":"bank-holidays-in-june-2023-india-check-list-of-bank-closed-dates-full-details-2023-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holiday 2023: आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े अपने काम, जून में 12 दिन रहेंगे बंद, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holiday 2023: आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े अपने काम, जून में 12 दिन रहेंगे बंद, यहां देखें लिस्ट
Mon, 22 May 2023 01:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 22 May 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : अमर उजाला
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : pixabay
जून महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद:-
4,10 और 11 जून
- 4 जून को रविवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 10 जून को दूसरा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी
- जबकि, 11 जून को रविवार होने से भी बैंक में काम नहीं होगा और इस दिन छुट्टी रहेगी
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : pixabay
15, 18 और 20 जून
- 15 जून को रज संक्रांति की वजह से मिजोरम ओर ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे
- वहीं, 18 जून को रविवार होने से पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी
- 20 जून को रथ यात्रा निकलेगी, इसलिए ओडिशा और मणीपुर के बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
24, 25 और 26 जून
- 24 जून को महीने का आखिरी और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंकों में काम नहीं होगा
- 25 जून को बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
- खर्ची पूजा के कारण सिर्फ त्रिपुरा में 26 जून को बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन
जून में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे?
- फोटो : istock
28, 29 और 30 जून
- 28 जून को ईद उल अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी
- वहीं, 29 जून को ईद उल अजहा की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
- 30 जून को रीमा ईद उल अजहा की छुट्टी मिजोरम और ओडिशा के बैंकों में रहेगी।