फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? मिनटों में बता देगा आपका मोबाइल

Thu, 05 Dec 2024 03:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Dec 2024 03:38 PM IST
सार

केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक आयुष्मान भारत योजना है। मौजूदा समय में इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में आप जान सकते हैं कि क्या आपको इस योजना का लाभ मिल पाएगा या नहीं?

विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card check process
आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility: जब हम किसी योजना में आवेदन करने का प्लान करते हैं, तो हमें कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है और उस योजना के नियम व शर्तों के बारे में भी पता होना जरूरी हो जाता है। अगर आप आयुष्मान भारत योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको इस योजना के बारे में जानना चाहिए और साथ ही आपको ये भी चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगर आप भी ये चेक करना चाहते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं तो इसमें आपकी मदद आपका मोबाइल फोन कर सकता है। आप यहां चेक कर सकते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। पात्रता चेक करने वाले लोग अगली स्लाइड्स में पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card: who is eligible for ayushman card check process
आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

पहले योजना और लाभ के बारे में जान लें

  • आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ देने का प्रावधान है। लाभार्थियों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। बस इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है। इसके बाद कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card check process
आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल से ऐसे करें चेक आप पात्र हैं या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी चेक करना चाहते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको कुछ चीजें भरनी हैं जिसमें पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card check process
आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर इस दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, अब इस ओटीपी को यहां भरें
  • इसके बाद दिए हुए कैप्चा कोड को भर दें और फिर लॉगिन करना है
  • अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जहां पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है
  • जबकि, दूसरे वाले में आपको अपना जिला भरना है
विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card check process
आप आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब बारी है सर्च करने के लिए ऑप्शन चुनने की
  • वैसे तो यहां पर सर्च करने के लिए कई दस्तावेज दिए हैं जिसमें से आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • अगर आपने आधार कार्ड चुना है तो अपना आधार नंबर यहां भरना होता है
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed