फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें पात्रता सूची

Mon, 17 Jun 2024 12:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Jun 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who is Eligible For Ayushman Card check full details in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card For Free Treatment: देशभर में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें चला रही हैं तो कुछ का संचालन केंद्र सरकार कर रही है। इन योजनाओं पर सरकार करोड़ों रुपये खर्च करती है ताकि हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंच सके। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। इस योजना में मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जिसका मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं, लेकिन क्या आप इस आयुष्मान योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं? क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? आप ये यहां जान सकते हैं तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: Who is Eligible For Ayushman Card check full details in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock

क्या लाभ मिलता है?

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद इस कार्ड के जरिए कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
Ayushman Bharat Yojana: Who is Eligible For Ayushman Card check full details in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock

ये हैं वे लोग जो बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो गरीबी रेखा से नीचे आता है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं 
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं।

बस ध्यान रहे कि आवेदनकर्ता का उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who is Eligible For Ayushman Card check full details in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock

ये हैं वे लोग जो नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड:-

  • जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में कोई सरकारी नौकरी करता है
  • जिनका पीएफ कटता है
  • जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं आदि।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Who is Eligible For Ayushman Card check full details in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता। - फोटो : istock

पात्र लोग ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

  • आप अगर पात्रता सूची के मुताबिक पात्र हैं तो फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है और यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलना है
  • उन्हें अपने दस्तावेज देने हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाएगा और आपकी पात्रता भी चेक होगी
  • सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed