फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में करने जा रहे हैं आवेदन, तो ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

Sun, 18 Sep 2022 04:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility, Registration Process and Document Required
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : अमर उजाला

Ayushman Bharat Yojana Eligibility: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। गरीबी के कारण ये लोग अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। इस कारण हर साल देश में बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में कई लोगों की जान जाती है। इसी को ध्यान में रखकर भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इसे जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वो केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देश भर में करोड़ों लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Ayushman Bharat Yojana Eligibility, Registration Process and Document Required
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। पात्रता की जांच आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। अगर आप आयुष्मान भारत योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है। 

Ayushman Bharat Yojana Eligibility, Registration Process and Document Required
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

यहां आपको Am I Eligible के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो ओपन होगी। यहां आपको अपने मोबाइल नंबर को ओटीपी के साथ सत्यापित करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility, Registration Process and Document Required
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे। पहले में आपको अपने राज्य का चयन करना है। वहीं दूसरे में आपको कई तरह की श्रेणियां मिलेंगी। इसमें आप राशन, मोबाइल नंबर, एचएचडी नंबर आदि से सर्च कर सकते हैं। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Eligibility, Registration Process and Document Required
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

वहीं अगर आप आयुष्मान भारत योजना में अपनी पात्रता की जांच ऑफलाइन ढंग से करना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। यहां आप एजेंट को अपने जरूरी दस्तावेजों को दिखाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed