IRCTC: आज के इस डिजिटल दौर ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। इंटरनेट और स्मार्टफोन आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पहले जहां छोटे छोटे कामों को करवाने में हमारा काफी समय बर्बाद हो जाता है। वहीं आज हमारे वही काम स्मार्टफोन की मदद से मिनटों में पूरे हो जा रहे हैं। पहले के समय जहां ट्रेन टिकट को बुक कराने के लिए हमें घंटों बुकिंग काउंटर की लाइनों में खड़ा होना पड़ता था। वहीं अब हम आईआरसीटीसी एप की मदद से मिनटों में अपने ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। अगर आप आईआरसीटीसी पर अकाउंट बनाकर ट्रेन टिकट की बुकिंग करना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया काफी आसान है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आईआरसीटीसी पर अपना अकाउंट बना सकते हैं। आइए जानते हैं -
IRCTC: बड़ा आसान है IRCTC पर अकाउंट बनाकर टिकट बुक करना, जानें क्या है प्रोसेस
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन