Ayushman Bharat Yojana: सरकार की तरफ से देश के गरीबों और वंचितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाई जा रही है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। अब इस सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) कर दिया है। सरकार की तरफ से योजना के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा दी जाती है। पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दिया जाता है, जिसे दिखाकर सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज कराया जा सकता है।
Ayushman Bharat Yojana: इस योजना में पांच लाख रुपये तक का होता है फ्री इलाज, आवेदन के लिए चाहिए ये दस्तावेज
प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना (PMJAY) पेपरलेस तथा कैशलेस है। मतलब यह है कि आयुष्मान कार्ड धारक को सिर्फ अस्पताल में कार्ड दिखाना होगा। अस्पताल में न कोई कागजात देने हैं और न ही पैसे। लाभार्थियों से इलाज के लिए अस्पताल अतिरिक्त पैसा नहीं ले सकते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी देशभर में कहीं पर भी इलाज करा सकता है।
आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
अगर आप भी प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको उस समय कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी
आवेदनकर्ता करने वाले का राशन कार्ड
आधार कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
एक एक्टिव मोबाइल नंबर आदि।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, जानिए नियम
कैसे कर सकते हैं आवेदन
स्टेप-1
इस योजना के लिए पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं
इसके लिए आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
केंद्र पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है, जो आपका आवेदन करेंगे
PM Awas Yojana: आवेदन से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना रद्द तक हो सकता है पंजीकरण
स्टेप 2
फिर आपसे आपके दस्तावेज की मांग की जाएगी
इस दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाएगा और आपकी पात्रता चेक की जाएगी
इसके बाद सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपका आवेदन योजना में कर दिया जाता है।