फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: इस सरल तरीके से घर बैठे आप भी कर सकते हैं अपनी पात्रता की जांच, मिलता है 5 लाख रुपये का फायदा

Sat, 10 Sep 2022 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Sep 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Application Form Eligibility Check, Know 5 Lakh Health ID Card Apply Online Process
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : Amar Ujala

Apply Ayushman Card: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। रोजगार, शिक्षा, राशन, पेंशन, आवास योजना जैसी कई तरह की योजनाएं देश में चल रही हैं। इसके अलावा गरीब वर्ग के लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें, इसके लिए भी सरकार विभिन्न तरह की योजनाएं चला रही है। जैसे- केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना का संचालन कर रही है। हालांकि, अब इस योजना में राज्य सरकारें भी अपना योगदान दे रही है, तभी तो अब योजना का नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। लेकिन इस कार्ड को कौन बनवा सकता है, ये जानने के लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। आप चाहें तो इसे ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं, तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Card Application Form Eligibility Check, Know 5 Lakh Health ID Card Apply Online Process
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock

पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी पात्रता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले इसके आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना है।
Ayushman Bharat Card Application Form Eligibility Check, Know 5 Lakh Health ID Card Apply Online Process
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको "Am I Eligible" का ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नई विंडो खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Application Form Eligibility Check, Know 5 Lakh Health ID Card Apply Online Process
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इस नई विंडो में आपको नेक्स्ट स्टेप पर जाना है और यहां पर अपने मोबाइल नंबर को वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को सत्यापित करवाना है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Card Application Form Eligibility Check, Know 5 Lakh Health ID Card Apply Online Process
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी पात्रता कैसे चेक करें - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको यहां पर अपनी पात्रता जांचने के लिए दो विकल्प नजर आएंगे। फिर आपको अपने राज्य के विकल्प को चुनना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed