फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक दिन में ATM से अधिकतम कितने रुपये निकाल सकते हैं? हर ग्राहक को पता होनी चाहिए

Tue, 06 Oct 2026 07:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 06 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

Maximum ATM Withdrawal Limit Per Day: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के दिमाग में ये सवाल होता है कि आखिर वो एक दिन में ATM से कितना कैश निकाल सकते हैं। इसको लेकर कई बार लोगों में ये भी भ्रम रहता है कि दिनभर में सिर्फ 10 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं, जो की गलत है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
ATM Daily Cash Withdrawal Limits: Know How Much Money You Can Withdraw in a Day
एटीएम नकद निकासी सीमा - फोटो : AI

ATM Daily Cash Withdrawal Limit: आज के समय में बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए एटीएम सबसे आसान और सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक दिन में आप एटीएम से अधिकतम कितने पैसे निकाल सकते हैं? दरअसल, यह सीमा आपके बैंक और आपके पास मौजूद डेबिट कार्ड के प्रकार (क्लासिक, प्लैटिनम, या सिग्नेचर) पर डिपेंड करती है। 



आमतौर पर सामान्य एटीएम कार्ड से रोजाना 20,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं, जबकि प्रीमियम कार्ड्स पर यह सीमा 1 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है। अगर आपको अचानक बड़ी राशि की आवश्यकता पड़ती है, तो अपने कार्ड की सीमा का सही ज्ञान होना बेहद जरूरी है ताकि आप किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकें।

Trending Videos
ATM Daily Cash Withdrawal Limits: Know How Much Money You Can Withdraw in a Day
atm - फोटो : AI Generated

प्रमुख बैंकों की सामान्य ATM निकासी सीमा

  • देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के क्लासिक कार्ड से रोजाना 20,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं।
  • वहीं एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पंजाब नेशनल बैंक जैसे बैंक अपने सामान्य डेबिट कार्ड पर प्रतिदिन 25,000 से 50,000 रुपये तक निकालने की अनुमति देते हैं।
ATM Daily Cash Withdrawal Limits: Know How Much Money You Can Withdraw in a Day
atm - फोटो : AI Generated

कार्ड के प्रकार से तय होती है आपकी लिमिट

  • आपके पास किस तरह का एटीएम कार्ड है, यही आपकी रोजाना की लिमिट तय करता है।
  • साधारण रूपी या क्लासिक कार्ड की लिमिट कम होती है, जबकि प्लैटिनम और सिग्नेचर कार्ड धारक एक दिन में 1 लाख रुपये तक की नकद निकासी आसानी से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Daily Cash Withdrawal Limits: Know How Much Money You Can Withdraw in a Day
atm - फोटो : AI Generated

एटीएम से एक बार में कितना कैश निकलता है?

  • एक दिन की कुल सीमा के अलावा कई बैंक एक बार में पैसे निकालने की लिमिट भी तय करते हैं।
  • अधिकांश एटीएम मशीनों से एक बार में अधिकतम 10,000 से 20,000 रुपये ही निकलते हैं।
  • अगर आपको ज्यादा पैसे चाहिए, तो आपको बार-बार प्रक्रिया दोहरानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
ATM Daily Cash Withdrawal Limits: Know How Much Money You Can Withdraw in a Day
एटीएम लिमिट बढ़ाने या चेक करने का तरीका - फोटो : Adobe Stock
एटीएम लिमिट बढ़ाने या चेक करने का तरीका
  • अगर आपको अचानक अधिक पैसों की जरूरत है, तो आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग या मोबाइल एप से डेबिट कार्ड की डेली लिमिट को आसानी से बढ़ा या घटा सकते हैं।
  • इसके अलावा अपने नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करके भी लिमिट बढ़ाने का आवेदन दिया जा सकता है या जानकारी ली जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed