फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Tips: क्या आप भी हैं स्टॉक मार्केट में नए? तो सही शेयरों का चुनाव करने के लिए इन मापदंडों को अपनाएं, नहीं होगा जोखिम

Mon, 20 Dec 2021 06:05 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 20 Dec 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
are you new in stock market how to choose the right stocks on low risk
कैसे करें सही शेयर का चुनाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना महामारी के चलते हमारे जीवन में कई तरह के बदलाव आए हैं। ऐसे में निवेश बाजार में भी एक बदलाव देखने को मिला है। छोटी बचत योजनाओं व बैंक जमा में ब्याज के घटने से अब छोटे निवेशकों ने शेयर बाजार की ओर रुख किया है। खास बात ये है कि एक ओर जहां छोटी बचत योजनाओं में निवेशकों की संखया घटी है, वहीं दूसरी ओर डीमैट खातों की संख्या बढ़कर दस करोड़ के पार पहुंच गई है। बेहतर मुनाफे के चलते भले ही निवेशकों ने इसे अपनाया है, लेकिन इसमें जोखिम भी उतना ही ज्यादा है। कई बार शेयर बाजार और शेयरों की सही समझ नहीं होने के चलते निवेशकों को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ा है। अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन इसके जोखिम को लेकर निवेश करने में हिचकिचा रहे हैं, तो आप इन मापदंडों के आधार पर अपने शेयरों का चुनाव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सही शेयर का चुनाव करने के कुछ मापदंड, जिनसे आपके निवेश को जोखिम भी कम होगा और बेहतर रिटर्न दिलाने में भी मदद होगी। 

are you new in stock market how to choose the right stocks on low risk
कैसे करें सही शेयर का चुनाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

मजबूत फंडामेंटल कंपनी को कैसे पहचानें

किसी भी कंपनी में निवेश से पहले कंपनी का कारोबार और वित्तीय स्थिति का आकलन करना बेहद जरूरी है। आप उस कंपनी के बीते दो साल के वित्तीय परिणाम, कारोबार का क्षेत्र और बाजार में हिस्सेदारी को देखें। इसके बाद कंपनी के बीते चार तिमाही मुनाफे के स्टेटस को देखें। आप ये सारी जानकारी ऑनलाइन आसानी से पता कर सकते हैं। साथ ही कंपनी के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस और विशेषज्ञों की राय को जरूर पढ़ें। ऐसा करके आप एक सही कंपनी के शेयर का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा कभी भी किसी पेनी स्टॉक में निवेश न करें। 

are you new in stock market how to choose the right stocks on low risk
कैसे करें सही शेयर का चुनाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

अधिक फायदे के लिए कभी भी किसी शेयर में सिर्फ इसलिए अंधाधुंध पैसा न लगाएं क्योंकि वह ऊपर जा रहा है। ऐसा करना आपको भारी भी पड़ सकता है। आपको पहले इस तेजी का कारण समझना चाहिए। आपको ध्यान रखना है कि यदि कंपनी कि बुनियादी बातों से शेयरों की तेजी मेल नहीं खा रही, तो इसमें पैसा न लगाएं। इसके अलावा आपको ब्रोकरों की सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा करने की बजाए खुद कि समझदारी से काम लेना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
are you new in stock market how to choose the right stocks on low risk
कैसे करें सही शेयर का चुनाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

ग्रोथ की अच्छी संभावना देखें 

एक सुरक्षित निवेश के लिए आपको कंपनी की ग्रोथ की संभावना पर नजर डालनी चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि किसी कंपनी की ग्रोथ की अच्छी संभावना को कैसे पता लगाएं? फंडामेंटल रूप से एक मजबूत शेयर का प्राइस-टू-अर्निंग्स यानी पी/ई रेशियो 15 से कम है, तो आप आमतौर पर कीमत को वाजिब मान सकते हैं।

विज्ञापन
are you new in stock market how to choose the right stocks on low risk
कैसे करें सही शेयर का चुनाव (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

आपको पता होना चाहिए कि पिछले 5 साल में कंपनी की कम से कम अर्निंग्स ग्रोथ  20 फीसदी होनी चाहिए। इन सभी कसौटियों पर खरा उतरने वाला शेयर आगामी दिनों में कम जोखिम में अच्छा रिटर्न दे सकता है। इन सभी बातों के अलावा शेयर से जुड़ी खबरों, इंडस्ट्री की दशा-दिशा व इकॉनमी को प्रभावित करने वाले राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय हालात पर भी जरूर नजर रखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed