फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bank Holiday List: अप्रैल में एक-दो नहीं पूरे 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

Thu, 31 Mar 2022 04:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 31 Mar 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
april 2022 Bank Holiday List Banks will be closed for 15 days in April 2022
अप्रैल 2022 में बैंक कितने बंद रहेंगे - फोटो : istock

आज के दौर में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। हमें कुछ भी काम करना हो, तो लगभग सभी काम हमारे मोबाइल से ही हो जाते हैं। घर बैठे शॉपिंग करनी हो, घर पर कुछ ऑनलाइन ऑर्डर करना हो और यहां तक कि बैंक के काम भी। जैसे- किसी को पैसे भेजने हो, डेबिट-क्रेडिट कार्ड बनवाना हो आदि। लेकिन अब भी कई ऐसे काम हैं जिनके लिए हमें कभी न कभी बैंक तो जाना ही पड़ता है। किसी को देने के लिए डीडी बनवाना हो, नेट बैंकिंग में कोई दिक्कत हो, लोन के लिए आवेदन करना हो आदि। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक किस दिन बंद रहेंगे और किस दिन खुले रहेंगे, ताकि आपके काम में किसी तरह की रूकावट न हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार अप्रैल महीने में कौन सी जगह पर बैंक कितने दिन बंद रहेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

april 2022 Bank Holiday List Banks will be closed for 15 days in April 2022
अप्रैल 2022 में बैंक कितने बंद रहेंगे - फोटो : istock

कब-कब रहेंगे बैंक बंद:-

1 अप्रैल

  • एक अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग होती है, जिसकी वजह से पूरे देश में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
april 2022 Bank Holiday List Banks will be closed for 15 days in April 2022
अप्रैल 2022 में बैंक कितने बंद रहेंगे - फोटो : istock

2, 3 और 4 अप्रैल

  • 2 अप्रैल को कगुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष होने के कारण चेन्नई, हैदराबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 3 अप्रैल को रविवार की छुट्टी की वजह से सभी जगह बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 4 अप्रैल को सरिहुल के कारण रांची में बैंक बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
april 2022 Bank Holiday List Banks will be closed for 15 days in April 2022
अप्रैल 2022 में बैंक कितने बंद रहेंगे - फोटो : istock

5, 9 और 10 अप्रैल

  • 5 अप्रैल को बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन है, जिसके कारण हैदराबाद में बैंक बंद होंगे। जबकि 9 अप्रैल को महीने के दूसरे शनिवार की वजह से, तो वहीं 10 अप्रैल को रविवार की छुट्टी के कारण भी सभी जगह बैंक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
april 2022 Bank Holiday List Banks will be closed for 15 days in April 2022
अप्रैल 2022 में बैंक कितने बंद रहेंगे - फोटो : istock

14 से 17 अप्रैल

  • 14 अप्रैल को डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष के कारण शिमाल और शिलांग को छोड़कर बाकी जगहों पर बैंकों की छुट्टी रहेगी। 15 तारीख को गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू के कारण जम्मू, श्रीनगर और जयपुर को छोड़कर बाकी जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। जबकि 16 को बोहाग बिहू की वजह से गुवाहटी में, तो 17 अप्रैल को रविवार की छुट्टी के कारण बैंक सभी जगह बंद रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed