फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nail Cutter: नेल कटर में क्यों बना होता है ये छोटा सा छेद? जानेंगे तो समझ आएगा बड़े काम का है ये

Wed, 02 Apr 2025 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

Nail Cutter Kya Hota Hai: हम सभी लगभग नाखून काटने के लिए नेल कटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसमें जो छेद बना है उसका मतलब शायद आपको न पता हो।

विज्ञापन
Why Nail Clippers have Small Round Hole Know Function and smart use nail cutter me hole kyu hota hai
नेल कटर में क्यों छेद होता है? - फोटो : Adobe Stock

Nail Cutter Uses: हम अपनी दिनचर्या में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनकी जरूरत हमें किसी न किसी रूप में पड़ती रहती है। पर हैरानी कई बार तब होती है कि हम जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से कई चीजें ऐसी होती हैं जिनसे जुड़ी चीजों के बारे में हमें पता तक नहीं होता है।

ये भी पढ़ें: Car Insurance: कार का इंश्योरेंस करवाते समय जरूर ध्यान रखें ये 4 बातें, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

जैसे, एक चीज है नेल कटर जिसे कई नाखून कटर भी बोलते हैं क्योंकि इसका इस्तेमाल नाखून काटने के लिए ही किया जाता है। पर आपने शायद ध्यान दिया होगा कि नेल कटर के पीछे एक छोटा सा छेद होता है, पर क्या आप ये जानते हैं कि ये छेद क्यों होता है? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं...

Why Nail Clippers have Small Round Hole Know Function and smart use nail cutter me hole kyu hota hai
नेल कटर में क्यों छेद होता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या काम आता है नेल कटर में बना छेद?

पहला काम

  • अगर आपके पास भी नेल कटर है तो आपने इसमें बने हुए छेद को तो देखा ही होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस छेद का इस्तेमाल आप की रिंग की तरह कर सकते हैं यानी इस छेद में आप चाबी का गुच्छा लगा सकते हैं और आपका नेल कटर छल्ला बन जाता है।
Why Nail Clippers have Small Round Hole Know Function and smart use nail cutter me hole kyu hota hai
नेल कटर में क्यों छेद होता है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा काम

  • क्या आप जानते हैं नेल कटर का इस्तेमाल आप मच्छर भगाने वाली कॉइल को लगाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि नेल कटर के अंदर के सभी पार्ट्स को निकाल लेना है, जो आसानी से निकल जाते हैं। इसके बाद आपको इसे जमीन पर लेटाना है और फिर इसमें आप कॉइल फंसा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Nail Clippers have Small Round Hole Know Function and smart use nail cutter me hole kyu hota hai
नेल कटर में क्यों छेद होता है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा काम

  • आमतौर पर जब हमें किसी तार की बाहर की केबल छीलनी होती है तो इसके लिए हमें प्लास की जरूरत पड़ती है। पर आप नेल कटर से भी तार को छील सकते हैं। इसके लिए आपको नेल कटर के ऊपर जो कवर लगा होता है उसे हाटना है और फिर जिस तरफ से नेल काटते हैं उस हिस्से को तार के किनारे पर लगाएं और खींचे, जिससे तार छील जाती है। इसके लिए आपको तार को गर्म करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
Why Nail Clippers have Small Round Hole Know Function and smart use nail cutter me hole kyu hota hai
नेल कटर में क्यों छेद होता है? - फोटो : Adobe Stock

ये भी हैं कुछ काम:-

  • नेल कटर से आप किसी स्विच बोर्ड के, किसी बर्तन के या कोई और नट बेल्ट भी खोल सकते हैं। इसका नुकीला वाला हिस्सा ये काम करता है
  • नेल कटर वाले छेद में धागा बांधकर इसे कहीं लटकाया भी जा सकता है या सफर में ले जाने के लिए बैग के अंदर बने हुक में भी इसे लटका सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed