फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: गांव में आपकी खाली पड़ी जमीन का नहीं हो रहा कोई उपयोग, तो शुरू करें ये काम, होगी बंपर कमाई

Tue, 02 May 2023 04:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 02 May 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Business Ideas 2023 To Earn Bumper Money On Vacant Land
Agriculture Business Ideas 2023 - फोटो : Istock

हर साल रोजगार की तलाश में बड़े पैमाने पर लोग गांव से शहर की ओर पलायन कर रहे हैं। बीते दस से बीस सालों में ये संख्या काफी बढ़ गई है। गांव से शहर की ओर पलायन करने के बाद ये किसान अपने पीछे अपनी कृषि योग्य जमीन छोड़ जाते हैं। शहर में जाने के बाद इन जमीनों पर किसी प्रकार की खेती नहीं होती है। इसके अलावा मालिक की गैरमौजूदगी में इन खेत खलिहानों को हड़पने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। अगर आपकी भी गांव में कोई खाली पड़ी जमीन है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके उपयोग से आप अपनी गांव में पड़ी जमीन से अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। ये बिजनेस आपकी गौरमौजूदगी में भी बंपर कमाई कराएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Agriculture Business Ideas 2023 To Earn Bumper Money On Vacant Land
Agriculture Business Ideas 2023 - फोटो : Istock

आप अपने गांव में पड़ी खाली जमीन पर पेड़ों को लगा सकते हैं। देश में लकड़ी की डिमांड काफी ज्यादा है। आप शीशम, सांगवान, महानीम, चंदन, महोगनी आदि के पेड़ों को लगा सकते हैं। इन पेड़ों की लकड़ियों को बेचने पर आपकी बंपर कमाई होगी।

Duplicate PAN Card: आपके पास है दो पैन कार्ड, तो लग सकता है 10 हजार रुपये का जुर्माना, जरूर जान लें ये बात

Agriculture Business Ideas 2023 To Earn Bumper Money On Vacant Land
Agriculture Business Ideas 2023 - फोटो : Istock

आने वाले समय में सौर ऊर्जा का उपयोग काफी बढ़ने वाला है। ऐसे में आप गांव में पड़ी अपनी खाली जमीन पर सोलर प्लांट या पवन ऊर्जा से चलने वाले प्लांट को लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agriculture Business Ideas 2023 To Earn Bumper Money On Vacant Land
Agriculture Business Ideas 2023 - फोटो : Istock

इनसे उत्पादित बिजली को आप सरकार और निजी कंपनियों को बेचकर अच्छी खासी आमदनी कर सकेंगे। आप निजी कंपनियों को अपनी जमीन सोलर प्लांट लगाने के लिए किराये पर भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Agriculture Business Ideas 2023 To Earn Bumper Money On Vacant Land
Agriculture Business Ideas 2023 - फोटो : istock

अगर आपकी जमीन हाईवे के पास है। ऐसे में आप यहां पर ढाबा या स्टे प्लेस बना सकते हैं, जहां लोग रुककर थोड़ी देर आराम कर सकें। हालांकि, इसके लिए कई राज्यों में परमिशन लेना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed