फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   How to get cool air from cooler se thandi hawa kaise aaegi

Summer Tips: कूलर से आ रही गर्म हवा, तो करें ये काम मिलने लगेगी शिमला जैसी ठंडक

Fri, 04 Apr 2025 02:30 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Apr 2025 02:30 PM IST
सार

अगर आपका कूलर भी इस सीजन में काफी गर्म हवा दे रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपका कूलर गर्म हवा नहीं देगा।

विज्ञापन
How to get cool air from cooler se thandi hawa kaise aaegi
Cooler - फोटो : AdobeStock AI

विस्तार

गर्मियों के सीजन ने दस्तक दे दी है। आने वाले मई, जून और जुलाई के महीने में गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग करते हैं। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर और एसी काफी कारगर उपाय हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि गर्मी के मौसम में जब हम कूलर को चालू करते हैं तो उसमें से काफी गर्म हवा आती है। कई उपायों को अपनाने के बाद भी कूलर ठंडी हवा नहीं देता है। इस कारण लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपका कूलर भी इस सीजन में काफी गर्म हवा दे रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने के बाद आपका कूलर गर्म हवा नहीं देगा। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन

अगर आपके कूलर के पैड्स पुराने हो गए हैं तो उसे आपको बदल देना चाहिए। इसके अलावा सूखे पैड्स भी बाहर से आने वाली हवा को रोक सकते हैं। आपको पैड्स को अच्छे से गीला करके लगाना चाहिए, इससे ठंडी हवा कमरे में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों का मानना है कि कूलर को कमरे के अंदर लगाना चाहिए इससे ठंडी हवा आती है। यह एक गलत धारणा है। अगर आप कूलर से ठंडी हवा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसे खुली खिड़कियों के बाहर लगाएं, ऐसा करने से कूलर ठंडी हवा देगा।  

Indian Railways: ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में क्या होता है अंतर? जानिए यहां

विज्ञापन

आपको अपने घरों में कूलर ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां से पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेशन आता हो। अगर आप पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेशन आने वाली जगह पर कूलर को रखेंगे तो ठंडी हवा आएगी। 

कूलर को किसी छायादार जगह पर रखना ठीक रहता है, उसे किसी ऐसी जगह पर न रखें जहां सीधी धूप पड़ रही हो। अगर आपने लंबे समय से अपने कूलर की सफाई नहीं की है तो ऐसे में कई जगहों पर गंदगी जमा हो जाती है, जो कि कूलर की परफॉर्मेंस को खराब कर सकती है। इस कारण आपको कूलर की अच्छे से सफाई कर लेनी चाहिए। अगर कूलर के मोटर या पंखे में कोई गड़बड़ी है तो उसे ठीक करा लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed