फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: इस महीने किसानों के खाते में सरकार भेज सकती है 20वीं किस्त, जानिए क्या है ई-केवाईसी की प्रक्रिया

Thu, 10 Apr 2025 12:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 12:52 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 20th Installment Date: 19वीं किस्त को 24 फरवरी को जारी किया गया था। इस कारण देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know How To Do Ekyc In This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 20th Installment Date: केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे खेती और किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।



इस योजना के तहत सरकार हर साल गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में किसानों के खाते में भेजा जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की अब तक 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know How To Do Ekyc In This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

19वीं किस्त को 24 फरवरी को जारी किया गया था। इस कारण देशभर में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know How To Do Ekyc In This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा 20वीं किस्त के पैसे अगले आने वाले जून महीने में जारी किए जा सकते हैं। सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर 20वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई एलान नहीं किया है। 

ABY: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन करा सकता है अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know How To Do Ekyc In This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

वे किसान जिन्होंने योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है उनको अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। योजना में ईकेवाईसी कराने के लिए आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करने के बाद ई-केवाईसी के विकल्प का चयन करना है। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know How To Do Ekyc In This Scheme
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

इसके बाद आधार नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक करें। यह करने के बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।इस ओटीपी को दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह आप आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed