फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: क्या आप भी भूल गए हैं आधार से कौन सा मोबाइल नंबर है लिंक? तो एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

Wed, 24 Apr 2024 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 Apr 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How To Check Which Mobile Number is Linked With Your Aadhaar Card check process
आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता करने का तरीका। - फोटो : istock

Aadhaar Card: भारत में रहने वाले लगभग हर व्यक्ति के पास आधार कार्ड तो होगा ही? क्योंकि लगभग सभी कामों के लिए इसकी जरूरत जो पड़ती है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो, सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो, सब्सिडी लेने जैसे अनेकों कामों के लिए आधार चाहिए होता है। वहीं, आधार कार्ड से जो मोबाइल नंबर लिंक होता है, उसके बारे में भी पता होना चाहिए। वरना आपके ओटीपी से होने वाले काम रूक सकते हैं। दरअसल, कई लोग भूल जाते हैं कि उनके आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। तो चलिए जानते हैं ऐसे में कैसे पता लगाएं कि आधार कार्ड से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update: How To Check Which Mobile Number is Linked With Your Aadhaar Card check process
आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता करने का तरीका। - फोटो : istock

ऐसे लगा सकते हैं पता:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी ये भूल गए हैं कि आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है, तो इसका पता लगाया जा सकता है
  • बस आपको इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होता है
Aadhaar Card Update: How To Check Which Mobile Number is Linked With Your Aadhaar Card check process
आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन नजर आएंगे
  • पर आपको स्क्रॉल करके थोड़ा नीचे की तरफ आना है
  • यहां पर आपको 'आधार सर्विसेज' वाले सेक्शन में 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' वाला विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How To Check Which Mobile Number is Linked With Your Aadhaar Card check process
आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आप दो चीजें जान सकते हैं
  • पहली कि आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है और दूसरा कौन सी ईमेल आईडी लिंक है
  • मोबाइल नंबर चेक करने के लिए 'वेरिफाई मोबाइल नंबर' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Aadhaar Card Update: How To Check Which Mobile Number is Linked With Your Aadhaar Card check process
आधार से लिंक मोबाइल नंबर का पता करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर भरना है, 10 अंकों का वो मोबाइल नंबर भरना है जो आपको लगता है आधार से लिंक होगा
  • फिर आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करना है
  • अगर ये मोबाइल नंबर लिंक होगा, तो ये बता देगा और नहीं होने पर बता दिया जाता है कि दर्ज किया मोबाइल नंबर रिकॉर्ड से मैच नहीं खा रहा
  • ऐसे में आप अपने सभी मोबाइल नंबर को दर्ज करके ये जान सकते हैं कि कौन सा मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed