फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आधार केंद्र पर कोई अधिकारी कर रहा है परेशान या मांग रहा है ज्यादा फीस, तो तुरंत डायल करें ये नंबर

Thu, 26 Oct 2023 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 26 Oct 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card helpline number: how to file aadhaar related complaint
आधार कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock

Helpline Number of Aadhaar Card: भले ही आपके पास कई तरह के दस्तावेज हों, लेकिन अगर सबसे ज्यादा किसी दस्तावेज की पड़ती है या लगभग हर काम में जो दस्तावेज चाहिए होता है आदि। वो आधार कार्ड ही होगा? फिर चाहे आपको एक सिम कार्ड लेना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। वहीं, आप नियमों के तहत अपने आधार कार्ड में चीजों को अपडेट भी करवा सकते हैं। जहां कुछ काम तो ऑनलाइन हो जाते हैं, तो कुछ कामों के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। पर ध्यान दीजिए कि अगर यहां कोई अधिकारी आपको परेशान करता है या आपसे ज्यादा फीस मांगता है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर है, जिसके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Aadhaar card helpline number: how to file aadhaar related complaint
आधार कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock

पहले तो ये जान लीजिए कि आपको किन-किन कामों के लिए आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है, इनमें शामिल है...

  • अगर गलत है, तो आधार में नाम ठीक करवाने
  • आधार से मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करवाने
  • पता बदलवाने के लिए
  • जन्मतिथि ठीक करवाने के लिए आदि।
Aadhaar card helpline number: how to file aadhaar related complaint
आधार कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Istock
  • ऐसे में आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं और यहां जाकर आपको पहले अपॉइटमेंट लेनी होती है। आप चाहें तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in से अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar card helpline number: how to file aadhaar related complaint
आधार कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

कौन से काम के लिए कितना शुल्क देना होता है?

  • आधार नामांकन - कोई शुल्क नहीं
  • बायोमेट्रिक अपडेट - 100 रुपये
  • बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट - कोई शुल्क नहीं
  • नाम, जन्मतिथि, पता या लिंग आदि ठीक करवाने के लिए - 50 रुपये
विज्ञापन
Aadhaar card helpline number: how to file aadhaar related complaint
आधार कार्ड से जुड़ी शिकायत कहां कर सकते हैं? - फोटो : istock

ये है वो नंबर

  • आधार केंद्र पर अगर कोई अधिकारी आपका काम नहीं करता है या आपको परेशान करता है या आपसे ज्यादा शुल्क मांगता है आदि। ऐसी स्थिति में आप उस अधिकारी की शिकायत 1947 नंबर पर कर सकते हैं
  • आप आधिकारिक लिंक myaadhaar.uidai.gov.in/file-complaint पर जाकर भी शिकायत कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed