{"_id":"69acfffe9e7ff000e308087b","slug":"5-signs-to-replace-home-water-purifier-in-hindi-ro-purifier-malfunction-signs-in-hindi-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RO Malfunction Signs: ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें बिगड़ गया है वाटर प्यूरीफायर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
RO Malfunction Signs: ये 5 संकेत दिखें तो समझ लें बिगड़ गया है वाटर प्यूरीफायर
Sun, 08 Mar 2026 05:39 PM IST
Shruti Gaur
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:39 PM IST
सार
5 Signs To Replace Home Water Purifier: अगर आपको भी ये चेक करना है कि कही आपके घर-दुकान या दफ्तर में लगा वाटर प्यूरीफायर खराब तो नहीं हो गया तो इस लेख में दिए गए ये संकेत पहचानें।
विज्ञापन
ये 6 संकेत दिखें तो समझ लें बिगड़ गया है वाटर प्यूरीफायर
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 Signs To Replace Water Purifier: आज के समय में घरों में RO वाटर प्यूरीफायर एक आम जरूरत बन गया है। यह सुनिश्चित करता है कि परिवार को शुद्ध और साफ पानी मिले। लेकिन कई बार RO मशीन में खराबी आ जाती है और लोग इसे समय रहते नहीं पहचान पाते।
ये 6 संकेत दिखें तो समझ लें बिगड़ गया है वाटर प्यूरीफायर
- फोटो : Adobe stock
पानी का फ्लो कम होना
सबसे पहला संकेत होता है पानी की मात्रा में कमी या फ्लो का धीमा होना। जब RO की नल से पानी कम बहने लगे या पानी का दबाव सामान्य से कम हो जाए, तो इसका मतलब हो सकता है कि फिल्टर या मेम्ब्रेन में गंदगी या अवरोध हो गया है। इससे पानी की सफाई कम हो जाती है और पानी का फ्लो धीमा हो जाता है।

बदल जाता है पानी का स्वाद
दूसरा संकेत है पानी का स्वाद या गंध बदल जाना। यदि पानी में हल्का सा भी अजीब स्वाद या बदबू आने लगे, तो यह साफ संकेत है कि RO का फिल्टर सही तरीके से काम नहीं कर रहा है या टैंक में गंदगी जमा हो गई है। ऐसी स्थिति में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

लीक होने लगता है पानी
तीसरा और महत्वपूर्ण संकेत है पानी का लीक होना। अगर पाइपलाइन, टैंक या मशीन के किसी हिस्से से पानी टपकने लगे तो यह तुरंत मरम्मत की जरूरत बताता है। लीक से पानी का बेकार होना होता है और मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे अन्य पार्ट्स भी खराब हो सकते हैं।

आती है असामान्य आवाजें
चौथा संकेत पंप से असामान्य आवाजें आना या शोर होना है। यदि RO पंप सामान्य से ज्यादा शोर करता है या अजीब आवाजें करता है तो यह पंप की खराबी या दबाव संबंधी समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज करना मशीन की कार्यक्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है।