लाखों बुकिंग के बाद जियो फोन की प्री-बुकिंग बंद, रजिस्ट्रेशन शुरू

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Aug 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
Jio phone booking stooped after millions per booked
Jio Phone

    रिलायंस जियो ने जियो फोन की बुकिंग बंद कर दी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 10 लाख से ज्यादा फोन की बुकिंग हुई है। वहीं अब jio.com पर अगली प्री-बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं।

    बता दें कि 24 अगस्त की शाम 5.30 बजे से जियो फोन की बुकिंग शुरू हुई थी लेकिन वेबसाइट क्रैश होने के कारण बुकिंग नहीं हो सकी। यही हालत माय जियो ऐप की भी थी, हालांकि थोड़ी देर बाद फिर से बुकिंग शुरू हो गई और लोगों ने फोन बुक किए।

    विज्ञापन

    जियो फोन की कीमत और डिलीवरी की डेट

    Jio Phone
    Jio Phone

    वैसे तो जियो फोन फ्री में मिल रहा है, लेकिन सिक्योरिटी के तौर पर आपको 1,500 रुपये देने होंगे। बुकिंग के समय आपको 500 रुपये देने होंगे और डिलीवरी के बाकि के 1,000 का भुगतान करना होगा। हालांकि ये 1,500 रुपये आप तीन साल बाद फोन को वापस करके ले सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन के डिलीवरी की बात करें तो इसके लिए जियो ने पहले आओ, पहले पाओ का नियम लागू किया है। यानी जिसने पहले फोन बुक किया है उसे पहले डिलीवरी मिलेगी। कंपनी के एक बयान के मुताबिक हर सप्ताह 50 लाख फोन की डिलीवरी की जाएगी। फोन की डिलीवरी सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है।

    जियो फोन की स्पेसिफिकेशन

    jio phone
    jio phone

    जियोफोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।जियोफोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें